ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि मंत्री ने ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कृषि मंत्री ने ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

By Sonu Sahu
Published: February 16, 2023
Share
SHARE

रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने निवास कार्यालय में मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का, किसानों को पॉलिसी का वितरण कर शुभारंभ किया। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत पॉलिसी दी गई। इसके साथ ही आज 15 फरवरी से जिला स्तर पर सांसद, विधायक या कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित कृषकों को कुल 2 लाख 23 हजार 873 तथा मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत कुल 13 हजार 487 कृषकों को पॉलिसी बीमा कंपनी द्वारा वितरित की जावेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनांतर्गत विपरीत मौसमीय परिस्थितियों से फसल हानि की आर्थिक सुरक्षा के लिए व्यापक फसल बीमा आवरण प्रदान किया जाता है, इन योजनाओं में अनाज, दलहन, तिलहन एवं उद्यानिकी फसलों को शामिल किया गया है। अधिसूचित फसलों हेतु ऋणी एवं अऋणी किसानों के लिए योजना स्वैच्छिक है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना प्रारंभ वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि 1191.06 करोड़ के बदले दावा राशि 6235.24 करोड़ रूपए का भुगतान पात्र कृषकों को किया गया है। मौसम रबी वर्ष 2021-22 अंतर्गत कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि 17.90 करोड़ रूपए के विरूद्ध राशि 382.10 करोड़ रूपए का दावा भुगतान कृषकों को किया गया है।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, संचालक कृषि सुश्री रानू साहू, संचालक उद्यानिकी व्ही. माथेश्वरन, कृषि विभाग के अपर संचालक जी.के. पीढि़हा, संयुक्त संचालक बी.के. मिश्रा, उप संचालक आर.के. कश्यप, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक नीरज शाहा उपस्थित रहे।

shreekanchanpath 352 # 05 Oct 2024
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव की ऊंची छलांग, पूरे देश में तीसरे स्थान पर… सीएम बघेल ने दी अफसरों को बधाई
मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 6 मार्च तक बढ़ी रिमांड, 10 मार्च को जमानत पर होगी सुनवाई
बिना मास्क निकलने वालों पर निगम की सख्ती: 251 लोगों पर लगाया जुर्माना, उठक बैठक भी कराई
कोरोना संक्रमण: टॉप प्रभावित देशों में लगातार आगे बढ़ रहा भारत, 6 हजार से अधिक है औसतन मरीजों की संख्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों 259 प्रत्याशी मैदान में, वोटिंग जारी, जानिए क्या कहते हैं गठबंधन के आंकड़े त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 60 सीटों 259 प्रत्याशी मैदान में, वोटिंग जारी, जानिए क्या कहते हैं गठबंधन के आंकड़े
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Bhilai Breaking : नेशनल हाइवे पर ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?