ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीरम के बाद एस्ट्राजेनेका ने भी कहा- 2021 में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीरम के बाद एस्ट्राजेनेका ने भी कहा- 2021 में शुरू हो जाएगा वैक्सीनेशन

By @dmin
Published: December 13, 2020
Share
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
बीएसवीएल को कोरोना मरीजों पर सेप्सिस दवा के परीक्षण की मिली मंजूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना से बचाव के लिए भारत में भी कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। कई फार्मा कंपनियों टीके के इस्तेमाल की इजाजत के लिए आवेदन किया है। हालांकि अभी तक किसी को मंजूरी नहीं मिली है। इस बीच सीरम और ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका ने उम्मीद जताई है कि अगले साल के शुरू में ही भारतीयों का भी टीकाकरण होने लगेगा।

सीरम के बाद अब ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका अगले साल के शुरू में देश में उपलब्ध हो सकता है। एस्ट्राजेनेका के भारत प्रमुख गगनदीप सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिक्की के 93वें वार्षिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि महामारी की वर्तमान स्थिति में टीके को व्यापक स्तर पर तथा समय रहते उपलब्ध कराना होगा।
गगनदीप सिंह ने कहा, हमने अप्रैल में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ काम करना शुरू किया था और वर्तमान में हम इस टीके के आपातकालीन उपयोग की उम्मीद कर रहे हैं और इसका मतलब है कि 2021 के पूर्वार्ध में यह टीका उपलब्ध हो सकता है।
इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा रि इस माह के अंत तक देश में कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है। जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है। अदार पूनावाला ने एक ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि उम्मीद है कि इस माह के अंत तक एसआईआई को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल का लाइसेंस मिल सकता है, लेकिन उसके इस्तेमाल की अनुमति बाद में मिलेगी। उन्हें भरोसा है कि नियामक की मंजूरी मिलते ही जनवरी 2021 से भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। एसआईआई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन बना रहा है।
पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी सरकार के साथ-साथ निजी बाजार के लिए कोरोना वैक्सीन की डोज तैयार कर रही है। केंद्र सरकार अगले साल जुलाई तक टीके की 30 से 40 करोड़ खुराक खरीदना चाहती है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना देश की 20 से 30 फीसदी आबादी को कोरोनारोधी टीका देने की है। उन्होंने संभावना जताई कि अगले साल अक्तूबर तक देश की अधिकांश आबादी को कोरोना वैक्सीन का टीका लग जाएगा। तब ही जिंदगी सामान्य होगी।

पेशी के दौरान कन्हैया के हत्यारों की पिटाई, कोर्ट ने एनआईए को दी 10 दिन की रिमांड, देखे वीडियो
अंकिता लोखंडे के दीवाली वीडियो को बार-बार देख रहे हैं लोग, आखिर क्या है खास?
एमजे स्कूल भिलाई के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया इनोवेटिव मॉडल, हासिल किया पहला स्थान
Breaking : दुर्ग में सिटी बस का विरोध, पब्लिक बस सर्विस प्रोवाइडर सड़क पर उतरे… जानें क्यों हो रहा है विरोध
चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, भारत सरकार ने 47 एप्स पर लगाया बैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector gave instructions to revenue officials in review meeting कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिये निर्देश….. राजीव गांधी आश्रय योजना का लाभ उठाने नागरिकों को करें प्रेरित
Next Article चाय के साथ बिस्किट खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?