ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हत्या के बाद पत्नी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, चार साल बाद खुला राज… इस एक गलती से पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हत्या के बाद पत्नी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, चार साल बाद खुला राज… इस एक गलती से पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: October 29, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर की आरंग पुलिस ने एक ऐसी हत्या के केस का खुलासा किया है जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी। चार साल पुराने इस मामले में पुलिस को कंकाल के डीएनए टेस्ट ने आरोपी तक पहुंचाया। कंकाल एक महिला का था और आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। हत्या के बाद पति ने खुद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन तलाश के बाद पुलिस ने भी इस केस को पेंडिंग फाइल में डाल दिया था लेकिन अचानक इस केस में मोड़ आया। 4 साल पुराने इस हत्या का केस सुलझने की जानकारी रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने दी।

यह पूरा कांड 2018 का है। आरंग निवासी देवचंद कुर्रे ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी अनिता कुर्रे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किसी को बताए बिना कहीं चली गई है। पुलिस ने भी इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और महिला की तलाश शुरू की। कुछ दिनों तक छानबीन होती रही लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद यह मामला धीरे-धीरे दब गया।

कंकाल मिला तो केस में आया नया मोड़
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के लगभग एक साल बाद आरंग पुलिस को ग्राम केशला की एक खदान में कंकाल मिलने की सूचना मिली। कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पुराने गुमशुदगी के केस खंगालने शुरू किए। फोरेंसिक टीम की जांच में यह बात सामने  आई कि कंकाल किसी महिला का है। इस दौरान अनिता कुर्रे केस की फाइल को भी निकाला गया। पुलिस ने इस केस को फिर से जांच की और अनिता के परिजनों से को बुलाकर पूछताछ की गई। गुमशुदा अनिता कुर्रे के परिजनों ने कंकाल को देखकर उसके पास मिली चूड़ी आदी से कंकाल अनिता कुर्रें को होने की आशंका जताई।

इसके बाद पुलिस ने कंकाल का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया। इसके बाद अनिता बाई कुर्रे की मां का सुमित्रा बंजारे का DNA सैम्पल लिया गया। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद शव अनिता कुर्रे का होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस केस में परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि अनिता का उसके पति से विवाद होता था। अब पुलिस का शक उसके पति पर आकर टिक गया। पुलिस ने देवचंद कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो वह गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

अवैध संबंध के शक में की थी हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी देवचंद ने बताया कि उसने अपने भाई देवदास कुर्रे व साथी तेजराम चतुर्वेदी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे से संबंध था इसलिए हत्या की। उसने बताया कि घटना दिनांक को उसने अपने दोस्त तेजराम को फोनकर SUV लाने कहा। एसयूवी लेने के बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की कुल्हाडी मारकर हत्या की और दोस्त की SUV में ले जाकर ग्राम केशला स्थित खदान में दफना दिया। जब खदान में खुदाई शुरू हुई तो कंकाल बाहर आया और इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

स्कूल में पढऩे वाली नाबालिग हुई गर्भवती, जब डॉक्टर ने बताया तो सुनकर उड़ गए मां-बाप के होश, फिर हुआ ये सब
विपक्ष पर पीएम मोदी का वार, कहा- आपके लिए फाइल सबकुछ, हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की लाइफ महत्वपूर्ण
Bhilai news : भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक की मौत, अचानक हो गया था बेहोश
Gustakhi Maaf: इनका भी होना चाहिए एआरटी-सरगोसी में पंजीयन
Navratri 2022: नवरात्रि में बन रहे दुर्लभ शुभ संयोग, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, परिवार पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्या आप कहीं पर भी फेंकते हैं कचरा? तो हो जाए सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा 2000 का जुर्माना क्या आप कहीं पर भी फेंकते हैं कचरा? तो हो जाए सावधान, नहीं तो भरना पड़ेगा 2000 का जुर्माना
Next Article शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों को निगम की चेतावनी, जाने क्या है मामला शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों को निगम की चेतावनी, जाने क्या है मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?