ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई ने कहा- रेपो रेट चार व रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर, 9.5 फीसदी रह सकती है विकास दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई ने कहा- रेपो रेट चार व रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर, 9.5 फीसदी रह सकती है विकास दर

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
RBI's Monetary Policy Committee meeting: No change in repo rate
RBI's Monetary Policy Committee meeting: No change in repo rate
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दो जून को शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक समाप्त हो गई। कोरोना की दूसरी लहर के चलते अप्रैल और मई के दौरान देश के कई हिस्सों में लगाई गई सख्त पाबंदियों से भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट भी 4.25 फीसदी पर है।
ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने को लेकर गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से रिजर्व बैंक के एमपीसी ने पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इस बार मौद्रिक नीति समीक्षा का फोकस आर्थिक ग्रोथ पर है। दास ने आगे कहा कि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। इसके साथ ही बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। यह 4.25 फीसदी पर है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को उदार बनाए रखा है।
गवर्नर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी, पीएमआई डाटा, महामारी के दौरान कंपनियों के काम करने के तरीके और सामान्य मानसून की उम्मीद जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में देश की वास्तविक जीडीपी में 9.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। पिछली बैठक में जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया गया था। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 18.5 फीसदी होगी, दूसरी तिमाही में 7.9 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7.2 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.6 फीसदी होगी।
मुद्रास्फीति पर दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-2022 में सीपीआई 5.1 फीसदी रह सकती है। पिछली बैठक में भी 5.1 फीसदी का ही अनुमान लगाया गया था। पहली तिमाही में महंगाई दर 5.20 फीसदी रह सकती है, दूसरी तिमाही में 5.4 फीसदी, तीसरी तिमाही में 4.7 और चौथी तिमाही में यह 5.3 फीसदी हो सकती है।कमजोर मांग से प्राइस प्रेशर का दबाव है। महंगे क्रूड और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में उछाल से प्राइस प्रेशर की स्थिति बनी है। ऐसे माहौल में हर तरह से पॉलिसी सपोर्ट जरूरी है। आरबीआई का ध्यान तरलता का समान रूप से वितरण करना है। उन्होंने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को दोबारा से वृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए सक्रिय रुख अख्तियार करने की जरूरत है।
अप्रैल और मई, 2021 में शहरी मांग मासिक आधार पर नरमी को दिखाते हैं। वैश्विक कारोबार में एक बार फिर से तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। शक्तिकांत दास ने कहा कि राजकोषीय प्रोत्साहन और टीकाकरण से अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी। वैश्विक ट्रेंड सुधरने से निर्यात बढ़ेगा।  टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को कोरोना वायरस महामारी से उबारने के लिए रिजर्व बैंक के गवर्नर ने एलान किया कि बैंकों के माध्यम से इन सेक्टर को राहत दी जाएगी।
शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा का एलान करते हुए दास ने कहा कि 15000 करोड़ रुपये की नकदी की व्यवस्था बैंकों को जाएगी। इससे बैंक होटल, टूर ऑपरेटर, रेस्टोरेंट, प्राइवेस बस ऑपरेटर आदि को किफायती लोन दे सकेंगे। रिजर्व बैंक ने सरकारी सिक्योरिटीज खरीदने का फैसला किया है। 17 जून को आरबीआई 40,000 करोड़ रुपये का त्रह्यद्गष् खरीदेगा। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के बीच केंद्रीय बैंक 1.20 लाख करोड़ रुपये की सरकारी सिक्योरिटीज खरीदेगा। आरबीआई विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में सक्रियता से हिस्सा ले रहा है। फॉरेक्स रिजर्व 598 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। हमारा फॉरेक्स रिजर्व 600 अरब डॉलर होने के करीब है। एक अगस्त से नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस हर दिन उपलब्ध होगा। वर्तमान में यह सेवा बैंकों के सभी कार्य दिवसों को उपलब्ध रहती है।

राफेल डील में नया धमाका, रिपोर्ट में दावा- बिचौलिए को दिए गए 65₹ करोड़ घूस, CBI-ED को भी थी जानकारी
फूल मंडी में लावारिस बैग से मिला आईईडी विस्फोटक, एनएसजी ने किया निष्क्रिय
रेशम कृषि मेला : डिप्टी सीएम साव बोले- रेशम उत्पादन में छत्तीसगढ़ को पहले पायदान पर लाना है
Breaking News: मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेडेंस अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों को ऐसे दर्ज करानी होगी उपस्थिति
प्रदेश में वीर बाल दिवस का आयोजन 26 दिसंबर को, पीएम मोदी के संदेश का होगा प्रसारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नरम पड़ा अमेरिका: भारत भेजेगा टीके, वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से भी हटाई रोक नरम पड़ा अमेरिका: भारत भेजेगा टीके, वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से भी हटाई रोक
Next Article भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?