ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-1 में झूलाकांड के बाद जागा प्रशासन… आयोजन स्थलों पर मेला लगाना है तो करना होगा यह काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर-1 में झूलाकांड के बाद जागा प्रशासन… आयोजन स्थलों पर मेला लगाना है तो करना होगा यह काम

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
बैठक में मौजूद दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी
SHARE

भिलाई। सेक्टर-1 में गणेशोत्सव के दौरान मेले में झूला हादसे ने जिला प्रशासन व दुर्ग पुलिस की काफी किरकिरी की थी। इससे सबक लेते हुए इस बार दुर्गा उत्सव समितियों को लिए पुलिस प्रशासन ने कई निर्देश जारी कर दिए हैं। खासकर दुर्गोत्सव आयोजन स्थलों पर मेला लगाने को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए। इस संबंध में शुक्रवार को एसपी दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने जिला मेजिस्ट्रेट अरंविद एक्का की उपस्थिति में दुर्ग भिलाई के तमाम आयोजकों की बैठक ली।

एसपी पल्लव ने इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिया है कि दुर्गा पण्डाल के आसपास बिना अनुमति के मेला नहीं लगा सकेंगे। इसके लिए सक्षम अधिकारियों व विभाग की अनमुति लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के मेला संचालित होने पर उक्त समिति पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेला आयोजनकर्ता सुरक्षा की गारंटी लेंगे के साथ ही झूला सहित अन्य मनोरंजानात्मक उपकरणों का संचालन करेंगे। दुर्गा पण्डाल समितियों के द्वारा गुफा व झांकी तैयार किए जाने पर पर्याप्त मात्रा में आने जाने के लिए रास्ते बनाना सुनिश्चित करेंगे। दुर्गा पण्डाल के आसपास आयोजक समिति पर्याप्त संख्या में अग्निशमक यंत्र रखना सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा दुर्गा पूजा समिति पर्याप्त संख्या में वालेन्टियर्स रखेंगी और वालेन्टियर्स पहचान पत्र व बैच लगाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालिक दण्डाधिकारी की अनुमति प्राप्त करके निर्धारित समय तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना सुनिश्चित करेंगे। डीजे संचालक न्यायालय के गाईड लाईन का पालन करते हुए डीजे का उपयोग करेंगे। सभी समिति पण्डाल एवं कार्यक्रम स्थल में सीसी टीवी कैमरा लगाया जाना एवं रिकार्डिंग रखना सुनिश्चित करेंगे। रात में पण्डाल में समिति के सदस्य ही सुरक्षा के लिए उपस्थित रहेंगे इसके अलावा कोई अन्य सदस्य होने पर थाने को सूचित करेंगे। पण्डाल की सुरक्षा की सम्पूर्ण जवाबदारी समिति के पदाधिकारियों  सदस्यों की होगी।

पूजा का समय भी निश्चित करें समितियां
दुर्ग एसपी ने समितयों से पूजा का समय भी निश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा है कि समितियां इस बात का ध्यान रखेंगी कि सुबह एवं शाम पूजा एक निर्धारित समय पर हो। साथ ही दुर्गा विसर्जन के दौरान कम से कम संख्या में वालेन्टियर्स विसर्जन स्थल तक जाएं। विसर्जन निर्धारित तिथि अथवा समय पर ही विसर्जन कराया जाना सुनिश्चित करें। समिति के समस्त सदस्यों व वालेन्टियर्स का थाना स्तर पर वेरीफिकेशन कराया जाए। इनका पूर्व अपराधिक रिकार्ड न हो, साथ ही नाम, पता, मोबाईल नंबर की सूची थाने को उपलब्ध करायेंगें।

आयोजन स्थलों पर पुलिस सहायता केन्द्र भी
एसपी ने कहा है कि समितियां पण्डाल में पुलिस सहायता केन्द्र स्थापित करेंगी। समितियां इमरजेन्सी नंबर व पुलिस थाना व अधिकारियों के नंबर के फ्लैक्स बनाकर कम से कम दो या तीन स्थानों पर लगायेंगी। आज की बैठक में उपरोक्त बैठक में एसडीएम भिलाई जागेश्वर कौशल, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नसर सिद्धकी, निगम दुर्ग से एसडी शर्मा, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम भिलाई रमाकांत साहू, थाना प्रभारी दुर्ग, सुपेला, छावनी, भिलाई नगर, भिलाई भट्टी , जामुल एवं दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय का उद्योगपतियों को आमंत्रण… नई औद्योगिक नीति से 1.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
आकाशगंगा सुपेला में विराजेंगे विघ्नहर्ता : व्यापारियों ने पूरी की तैयारी… रोज होगा महाभंडारा
सीएम बघेल ने ली सेक्टर-9 अस्पताल की सुध: विधायक देवेंद्र यादव ने मुलाकात कर जताया सीएम का आभार
छत्तीसगढ़ मिलेट राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर, मकर संक्रांति पर सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री और देशभर के मुख्यमंत्रियों को भेजी मिलेट हैंपर
Accident: बिना हेलमेट: वो भी तीन सवारी, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत एक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन डेट बढ़ाई, अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Next Article IND vs AUS T20: मैथ्यू वेड ने खेली तूफानी पारी, इंडिया को 8 ओवर में चाहिए इतने रन….

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?