ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में आचार संहिता के बाद अब तक लाखों रुपए की शराब जब्त, 8 गाड़ियां भी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में आचार संहिता के बाद अब तक लाखों रुपए की शराब जब्त, 8 गाड़ियां भी जब्त

By Mohan Rao
Published: November 15, 2023
Share
आबकारी विभ्ज्ञाग की कार्रवाई
SHARE

दुर्ग। विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद दुर्ग में आबकारी विभाग ने अब तक लाखों रुपए की शराब जब्त की है। जिले में अवैध रूप से शराब के परिवहन के 110 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कुल 1757.08 बल्क लीटर देशी, विदेशी व महुआ शराब के साथ अन्य प्रांत की मदिरा शराब जब्त की गई। इसके अलावा 26925 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 08 वाहन जब्त किया गया। जिसका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 34 हजार 705 रूपये है।

सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी  कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब व मादक पदार्थों के संदिग्ध विक्रय वाले क्षेत्रों, पारम्परिक मार्गों, मुख्य मार्गों, होटल – ढाबों, बस स्टशनों एवं रेलवे स्टेशनों में लगातार जांच तथा गश्त की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा शराब  अवैध परिवहन एवं विक्रय की 24 घण्टे टेलीफोन एवं टोल फ्री नम्बर पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 14 नवंबर को प्रातः गस्त दौरान आबकारी विभाग द्वारा नयापारा में अवैध शराब धारण विक्रय की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 60 पाव, मात्रा 10.8 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 01 दोपहिया वाहन हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत  प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत् टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है। उक्त नम्बर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायताकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई की जा रही है।

पहली बार सुप्रीम कोर्ट में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जाने क्या है मामला
मान्यता प्राप्त यूनियन चुनने बीएसपी कर्मियों में दिखा उत्साह
वाल्मीकिनगर बराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, उत्तर बिहार में और मचेगी तबाही!
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र… राज्य सरकार की तारीफ में कहा सभी मोर्चों पर खरी उतरी मेरी सरकार…. कोरोना काल में भी अनेक क्षेत्रों में हासिल की नई उपलब्धियां
Gustakhi Maaf: यज्ञ और हवन से होगा पर्यावरण सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Virat Record : विराट ने वनडे में पूरा किया शतकों का शतक, सचिन के होमग्राउंड में तोड़ा सचिन का रिकार्ड
Next Article मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित, औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?