ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवनाथ में स्नान कर कांवड़ में जल लेकर पैदल निकले विधायक देवेंद्र यादव, देवबलौदा के प्राचीन शिवमंदिर में किया रुद्राभिषेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

शिवनाथ में स्नान कर कांवड़ में जल लेकर पैदल निकले विधायक देवेंद्र यादव, देवबलौदा के प्राचीन शिवमंदिर में किया रुद्राभिषेक

By Mohan Rao
Published: July 24, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव की कांवड यात्रा
SHARE

जय हनुमान सेवा वाहिनी ने निकाली कावड़ यात्रा, हजारों भक्तों ने दिया सदभावना का संदेश

भिलाई। भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर सोमवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य कावड़ पद यात्रा की शुरूआत की। हजारों भक्तों के साथ जय-जय महाकाल, बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई है। शिवनाथ नदी से जल लेकर विधायक देवेन्द्र यादव ने कांवड़ यात्रा शुरू की और देवबलौदा के प्राचीण मंदिर पहुंचकर महादेव का रुद्राभिषेक किया।

सबसे पहले सुबह करीब 6 बजे पवित्र शिवनाथ नदी दुर्ग में भक्तों ने स्नान किया। शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शंकर की आराधना की। शिवलिंग में दूध और जल से महाअभिषेक किया गया। इसके बाद संकल्प लेकर देवबलौदा स्थित भोलेबाबा की प्राचीन मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भक्तों के साथ पैदल कांवड़ में जल लेकर निकले। इस बार 1 हजार से अधिक महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। नंगे पैर बारिश में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हजारों भक्तों के साथ कांवड़ यात्रा कर रहे है। कांवड़ यात्रा का पूरे शहर भर में जगह-जगह पर हर चौक में भव्य स्वागत किया गया। शिवनाथ नदी के निकलने के बाद गंजपारा चौक में सैकड़ों भक्तों ने कांवड़यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान फल-जूस आदि का वितरण किया गया। 

सभी धर्म के लोगों ने किया कांवड़ यात्रा भव्य स्वागत
कांवड़ यात्रा दुर्ग शिवनाथ नदी से गंज पारा से सीधे सांइस कालेज होते हुए वायशेप ब्रिज से होकर सेक्टर 9 चौक पहुंची। जहां शहर के मुस्लिम समाज के प्रभूत्वजनों सम्मानित  नागरिकों ने कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्री  का फूलों का हार पहनाएं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किये। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को फल और जूस वितरण किए और भाईचार, सदभावना का परिचय दिए। सिर्फ यही नहीं ईसाई,सिक्ख समाज के अलावा  यादव,कुर्मी क्षत्रिय समाज, सतनामी, देवांगन समाज, बड़बलिजा जातीय संगम के सम्मनित नागरिकों ने जमकर स्वागत किया। बाबा भोलेनाथ के भक्तों को शीतल जल,फल,पुष्प अर्पित किए और हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवड़ यात्रियों के साथ महादेव की आराधना की।

सेक्टर 4 में महादेव के 11 ज्योतिलिंग के एक साथ हुए दर्शन
इस यात्रा में बेहद आकर्षक झांकी भी है। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा शहर शिवमय हो गया है। चारो आरे सिर्फ हर हर महादेव के जय कारे सुनाई दे रहे हैं। डीजे में बाबा भोलेनाथ के भक्ति गीत से भक्त झूम रहे है। चारो ओर सिर्फ बोल बम के जयकारे सुनाई दे रहे है। पहली बार कांवड़ यात्रा में भी में एक साथ 11 ज्योर्तिलिंगों के एक साथ दर्शन भी हो रहे है। सेक्टर 4 चौक में भक्तों ने झांकी बनाई है जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

दुर्ग महापौर ने किया स्वागत, फल बांटे
दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किये। भक्तों को फल, जल, वितरण किए। सभी भक्तों को पुष्प की माला पहनाया। इनके साथ ही महाराष्ट्र मंडल, भिलाई तेलगा समाज सेक्टर 4 जगन्नाथ सेवा समिति, सेवा परमो धर्म, नव उपासना सेवा समिति सेक्टर 5 ने भी जमकर स्वगत किया।

हजारों भक्तों ने पाया बाबा का महा प्रसाद
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से निकली कावड़ यात्रा सेक्टर 4 चौक पार कर चुकी है। कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार करने बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने के लिए जगह-जगह चौक चौराहों पर पंडाल लगाए गए हैं। अलग-अलग संस्था समाज के द्वारा लगाए गए इन पंडालों में बाबा के भक्तों को महा प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। कहीं पर फल,शरबत, तो कहीं पर पोहा, साबूदाना,जूस आदि  भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरण किया जा रहा है। हजारों की संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

वॉर 2: मेजर कबीर के किरदार में लौट रहे हैं ऋतिक रोशन, जल्द शुरू होगी शूटिंग
भारत में कोरोना का नया रिकार्ड: 24 घंटों में सामने आए 35 हजार के करीब नए मामले, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार
बात का बतंगड़: उच्च शिक्षा विभाग की खामख्याली
विजय देवरकोंडा ने शेयर की अपनी सात महत्वपूर्ण आदतें, एक्टर इन्हें हर रोज करते हैं फॉलो…
यह कैसा लॉकडाउन: सबकुछ बंद है फिर भी संक्रमण अपने चरम पर… दुर्ग में पहली बार मिले 519 केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Entertaintment: मिलिये 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से Entertaintment: मिलिये ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की नई दबंग दुल्हनिया ‘राजेश’ ऊर्फ गीतांजलि मिश्रा से
Next Article दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण को क्वालिटी मार्क अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?