ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अतिक्रमण हटने के बाद अब मिली पार्किंग की जगह, निगम के बेदखली अभियान से खाली हो रही सर्विस रोड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अतिक्रमण हटने के बाद अब मिली पार्किंग की जगह, निगम के बेदखली अभियान से खाली हो रही सर्विस रोड

By Mohan Rao
Published: December 1, 2023
Share
भिलाई निगम का बेदखली अभियान
SHARE

भिलाई।  भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत जीई रोड के नीचे सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण हटने के बाद अब वाहनों को पार्किंग के लिए जगह मिल रही है। सर्विस रोड के किनारे जगह जगह ठेले खोमचे, अव्यवस्थित तरीके से लगे होर्डिंग, साईनबोर्ड तथा विक्रय के लिए वाहन रखकर कब्जा किए जाने से सर्विस रोड पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई स्थान पर जाम भी लग रहा था, जिसे देखते हुए भिलाई निगम द्वारा सर्विस रोड पर किए गए कब्जा के खिलाफ बेदखली अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन दिनों से चल रहे अभियान में कई ठेले, कंडम व साईनबोर्ड को जप्त करते हुए अब तक 58200 अर्थदंड वसूल चुके है।

निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जीई रोड से लगे सर्विस रोड पर अवैध कब्जे करने वालों को बेदखल किया जा रहा है, जहां कहीं भी अव्यस्थित तरीके से सड़क बाधा करते हुए लगे होर्डिंग्स, साईनबोर्ड, ठेले खोमचे को हटाया गया है ताकि सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों को परेशानी न हो वाहन सुगमता से बढ़ सके। बीते दिनो से चल रहे अभियान के बाद सर्विस रोड किनारे पार्किंग के लिए खाली जगह मिलने लगा है।

सुपेला चौक से चंद्रा मौर्या तक चला अभियान
शुक्रवार को तीसरे दिन की बेदखली अभियान सुपेला चौक से चंद्रा मौर्या और चंद्रा मौर्या चौक से सुपेला चौक तक चलाया गया। सुपेला चौक किनारे एक व्यवसायी द्वारा दुकान के सामने कई फीट तक शेड डालकर कब्जा किए थे, जिसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार खटीया मार्केट में लकड़ी व्यवसायियों द्वारा मैदान बांस बल्ली से घेरा कर कब्जा कर लिए जिसे ध्वस्त कर स्थल को कब्जा मुक्त कराया गया। कमला मेडिकल के सामने बिना परमिशन के चल रहे गैरेज को बंद कराते हुए 4 नग गुमटी को जप्त किए। उसके बाद निगम का तोड़फोड़ दस्ता चंद्रा मौर्या चौक पहुंचा और सड़क के दाई ओर कार्यवाही करते हुए चौहान स्टेट, एसबीआई के सामने सड़क बाधा करने वाले होर्डिंग्स, साईनबोर्ड हटाने की कार्रवाई की गई। इस मार्ग से 2 ठेला जब्त किया गया। इस दौरान वाहन बेचने वाले सड़क पर खड़े किए वाहनों को हटाया ताकि सड़क किनारे पार्किंग के लिए स्थान मिल सके। अभियान मे अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त जोन 1 खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह शोरी,जेपी तिवारी, वीके सेमुवल, कमलेश द्विवेदी, ओमप्रकाश चन्द्राकर, तोड़फोड़ दस्ता के कर्मचारी, यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Big News : दादा बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पोते की झलक पाने बीएम शाह अस्पताल पहुंचे सीएम
सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती: छत्तीसगढ़ में जेनेरिक की जगह ब्रांडेड कंपनी की दवा लिखने पर होगी कड़ी कार्रवाई
होटल दिखाने के नाम पर शख्स से लूट, ई-रिक्शा चालक ने साथियों के साथ किया कांड…. पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
ई-पॉस मशीन से राशनकार्डधारियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी: मंत्री अमरजीत भगत
समाज कल्याण विभाग की पहल: राष्ट्रीय कार्यशाला में नौ राज्यों से रायपुर पहुंचे ट्रांसजेंडर्स, समाज की मुख्यधारा से जुडऩे रखे विचार और बिखेरी सांस्कृतिक छटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शराबी पति की हत्या कर दफना दी लाश, गांववालों को किया गुमराह… पुलिस ने खुदवाई कब्र
Next Article रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी : छत्तीसगढ़ व गोंडवाना सहित यह ट्रेनें रद्द, इतने दिनों तक हुई कैंसिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?