ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान के बाद अब यूपी में पुजारी को बनाया निशाना, जमीन विवाद पर मारी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजस्थान के बाद अब यूपी में पुजारी को बनाया निशाना, जमीन विवाद पर मारी गोली

By @dmin
Published: October 11, 2020
Share
राजस्थान के बाद अब यूपी में पुजारी को बनाया निशाना, जमीन विवाद पर मारी गोली
राजस्थान के बाद अब यूपी में पुजारी को बनाया निशाना, जमीन विवाद पर मारी गोली
SHARE

गोंडा (एजेंसी)। राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में जमीन विवाद में गोंडा जिले में एक पुजारी को गोली मारी गई है। यह मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा का है। बताया जा रहा है कि श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गई। गोली लगने से पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। यह मामला भी जमीन विवाद का बताया जा रहा है।
कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास राम जानकी मंदिर तिर्रे मनोरमा में पूजा पाठ करते हैं और विगत दो साल से मंदिर पर रहते हैं। शनिवार को रात को लगभग दो बजे कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में आकर गोली मार दी। मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा हत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। और तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया मंदिर से संबंधित भूमि का विवाद भी चल रहा है। घटना के पीछे भू-माफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना के मामलें में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि वह नहीं कर रही है।

राजस्थान में क्यों हुई थी पुजारी की हत्या
राजस्थान पुलिस के अनुसार घटना सापोटरा के बूकना गांव की थी। वहां बुधवार को एक मंदिर के पुजारी बाबू लाल वैष्णव पर पांच लोगों ने हमला किया। आरोप है कि मंदिर के पास की खेती की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे इन लोगों ने पुजारी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, मरने से पहले पुजारी ने पुलिस को बताया था कि कैलाश मीणा अपने साथियों शंकर, नमो, किशन और रामलखन के साथ मंदिर के बाड़े पर कब्जा कर छप्पर लगा रहा था। मैंने विरोध किया तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मेरा परिवार मंदिर की 15 बीघा जमीन पर खेती कर अपना गुजारा करता है।

विवाद कैसे शुरू हुआ
बाबूलाल वैष्णव सपोटरा तहसील के बूकना गांव के पुराने राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करते थे। ग्रामीणों ने मंदिर के लिए खेती की जमीन दान दी थी, जो राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर माफी में दर्ज है। करीब एक महीने पहले कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। पुजारी ने इसकी शिकायत की थी। 4-5 दिन पहले भी गांव के 100 घरों की बैठक हुई थी, जिसमे पंचों ने पुजारी का समर्थन किया था।

एग्रीकल्चर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भिलाई में रहकर रहा था पढ़ाई
मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण
वन्यजीव अपराध रोकथाम पर अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित, प्रशिक्षण और जागरूकता पर विशेष जोर
शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड: पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
युक्तियुक्तकरण में सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शिक्षा विभाग ने कहा- 10 हजार से ज्यादा स्कूल रहेंगे यथावत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी को घर में दौड़ा-दौड़ाकर की निर्मम हत्या
Next Article गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर का वीडियो सांग ‘मानव मनौती’ कल होगा रिलीज…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?