ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संसद की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का भाजपा पर पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री दहशत में हैं वे मेरी स्पीच से डर रहे हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संसद की सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी का भाजपा पर पलटवार, कहा- प्रधानमंत्री दहशत में हैं वे मेरी स्पीच से डर रहे हैं

By Mohan Rao
Published: March 25, 2023
Share
राहुल गांधी
SHARE

नईदिल्ली। राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता गंवाने के बाद शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मोदी अडानी के रिश्तों पर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने संसद में अपनी स्पीच हटाने पर भी बात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी आदि भी उपस्थित रहे।

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाने के बाद शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला ने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी। उन्हें सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है। इधर राहुल के खिलाफ इस ऐक्शन पर कांग्रेस ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की स्थिति के बारे में दुनिया को एक बहुत ही खराब संकेत भेज रहा है।

अड़ानी व पीएम के रिश्तों पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने संसद में यह सवाल पूछा कि अडानीजी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ किसी ने इन्वेस्ट किया. यह पैसा अडानीजी का नहीं है तो यह रकम किसकी की। मैंने संसद में बताया कि पीएम मोदी और अडानी के बीच क्या रिश्ता है। मीडियो रिपोर्ट्स के हवाले से मैंने उन्हें सबूत भी दिए। राहुल गांधी ने कहा- देश में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। संसद में मंत्रियों ने मेरे खिलाफ झूठ बोला। उन्होंने कहा- मैं विदेशी ताकतों से मदद मांगी है. मैंने ऐसी बात नहीं कही है. संसद से मेरे भाषणों को हटा दिया गया। मैं सवाल पूछना नहीं बंद करूंगा, मैं डरने वाला नहीं हूं।

पीएम मोदी और अडानी का रिश्ता काफी पुराना
राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी और अडानी का रिश्ता काफी पुराना है। जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के सीएम बने थे, तब से रिश्ता है। मैंने हवाई जहाज में बैठे उनकी फोटो भी दिखाई है। वह अपने मित्र के साथ बड़े आराम से बैठे हुए थे। राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है, इसलिए पहले मुद्दे से ध्यान भटकाया गया। उसके बाद मुझे अयोग्य घोषित कर दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भले ही वे मुझे स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दें, मैं अपना काम करता रहूंगा। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद के अंदर हूं या नहीं। मैं देश के लिए लड़ता रहूंगा।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी का मामला नहीं है. ये अडानी और मोदीजी के रिश्ते का मामला है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए मेरे बयानों को अगर आप देखेंगे तो मैंने कभी भी ऐसी बात नहीं कही है। मैंने हर वर्ग को एकजुट होने के लिए बात कही। उन्होंने कहा- सब एक हैं, देश में भाईचारा हो। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे समर्थन देने के लिए मैं सभी विपक्षी दलों को धन्यवाद देता हूं, हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने माफी मांग के सवाल पर कहा- मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी ने माफी नहीं मांगते।

डीजीसीए: फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, ओमिक्रॉन के खतरे के चलते लिया गया फैसला
सीएम भूपेश बघेल ने गुढिय़ारी में आयोजित शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, कथावाचक ने दिया प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
जस्टिस दीपक कुमार तिवारी बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलायी शपथ
निराश्रितों की पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी, अब 150 रुपए अधिक मिलेगा पेंशन… अप्रेल से जून तक का एरियर्स भी आएगा खाते में  
11 केवी की चपेट में आने से हाथी हुआ बेहोश, होश में लाने वन विभाग को खिलाने पड़े 4 दर्जन केले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: महिला आयोग को और होमवर्क की जरूरत
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 160 # 25 march 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?