ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, प्रेशर कुकर में उबाला, फिर लगाया ठिकाने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeNational

शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, प्रेशर कुकर में उबाला, फिर लगाया ठिकाने

By Mohan Rao
Published: January 23, 2025
Share
पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकडे, प्रेसर कुकर में उबाला
SHARE

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्‌डी जिले में दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां के मीरपेट थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी की न सिर्फ हत्या की बल्कि उसके शव को टूकड़ों में काटा और प्रेसर कुकर में उबाल दिया। इसके बाद हडि्डयों को अलग कर उसे कूट-कूट कर चूरा बनाया। इसके बाद छत विक्षत शव को पास के तालाब में फेंक आया। शख्स ने भयावह करतूत को छिपाने के लिए हर पैंतरा अपनाया। उसने अपनी पत्नी की लापता होने की अफवाह भी फैलाई। महिला की गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला खुला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से लगे रंगारेड्‌डी जिले के मीरपेट थाना क्षेत्र में हत्या की यह दुर्दांत घटना हुई। आरोपी का नाम गुरुमूर्ति बताया जा रहा है। आरोपी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। उसकी उम्र 39 वर्ष बताई जा रही है। वह पूर्व सैनिक भी रह चुका है। उसकी शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी। पिछले पांच साल से दोनों पत्नी और पति अपने दो बच्चों के साथ मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत वेंकटेश्वर कॉलोनी में रह रहे थे। इस महीने की 16 तारीख को शिकायतकर्ता की बेटी माधवी और उसके पति गुरुमूर्ति के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई, उसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
35 वर्षीय वेंकट माधवी के लापता होने की सूचना उसके परिवार ने 16 जनवरी को दी थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें उसके पति पर शक हुआ। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने जघन्य अपराध कबूल कर लिया। मीरपेट के पुलिस निरीक्षक नागराजू ने कहा कि 16 जनवरी को सुबम्मा नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी माधवी लापता हो गई है। मीरपेट में महिला के लापता होने के मामले में 17 जनवरी को एक गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

पति पर हुआ शक, पुलिस ने लिया हिरासत
पुलिस इंस्पेक्टर नागराजू ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पहला शक उसक पति गुरूमूर्ति पर ही हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने बाथरूम में अपनी पत्नी के शव के टुकड़े किए और उसके टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला। उसने हड्डियों को अलग किया, उन्हें मूसल से पीसकर फिर से उबाला। तीन दिनों तक कई बार मांस और हड्डियों को पकाने के बाद उसने उन्हें पैक कर पास के तालाब में फेंक दिया। आरोपी के बयान के बाद फिलहाल पुलिस सारे तथ्यों की जांच कर रही है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, बताया षड्यंत्रकारी
आज तड़के कांपी धरती, 20 की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.0 रही तीव्रता
शासन के आर्थिक सहयोग और स्वयं की मेहनत से बनीं आत्मनिर्भर
कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रभात कुमार प्रसाद को मिला राइजिंग स्टार आउटस्टैंडिंग एजुकेशनिस्ट का राष्ट्रीय सम्मान
वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छेर-छेरा में दान मिला धान बेचकर शराब पी गया टीचर, नशे में धुत स्कूल में सोता रहा… वीडियो वायरल
Next Article भिलाई निगम उपचुनाव : वार्ड 24 व वार्ड 35 में होना है चुनाव, आयुक्त ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?