ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में पकड़ाए महादेव के सटोरिए, 2.47 लाख कैश के साथ 6 लैपटॉप व 10 मोबाइल जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में पकड़ाए महादेव के सटोरिए, 2.47 लाख कैश के साथ 6 लैपटॉप व 10 मोबाइल जब्त

By Mohan Rao
Published: November 25, 2022
Share
पकड़े गए सटोरिए
SHARE

बिलासपुर। महादेव बुक आईडी से सट्टा का कारोबार पूरे प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। दुर्ग के बाद बिलासपुर पुलिस ने भी ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी पारुल माथुर के निर्देश पर बिलासपुर के तोरवा पुलिस ने देवरी खुर्द के बूटापारा से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि इसका भी लिंक दुर्ग से जुड़ा हुआ है। पकड़े गए सटोरियों में दो दुर्ग के हैं और इनका सरगना भी दुर्ग से ही है जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ले सटोरियों के पास से 2 लाख 47 हजार रुपए कैश के साथ ही 6 लैपटॉप व 10 मोबाइल जब्त किया है। साथ ही पुलिस को लाखों के लेनदेन का रिकार्ड भी मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की कड़ी में तोरवा पुलिस को पता चला कि देवरीखुर्द के बूटापारा में एक दफ्तर है जहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही है। सूचना के बाद मौके पर तोरवा थाना प्रभारी फैजूल शाह अपनी टीम के साथ पहुंचे तो कुछ युवक लैपटॉप काम कर रहे हैं। इसके बाद मौके पर दबिश देकर मुंगेली के जरहागांव निवासी युगल साहू को गिरफ्तार किया गया। इसके द्वारा यहां के पूरे नेटवर्क का पता चला।

पूछताछ में युगल ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क दुर्ग के बुकी मनीष सोनवानी का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने मनीष सोनवानी को पकड़ने का प्लान बनाया और युगल से उसकी फोन पर बात कराई। इस दौरान युगल ने पकड़े जाने और उसके बाद पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद मनीष ने पुरानी आईडी का पुलिस को पता चल जाने की बात कहकर लैपटॉप जमा कराने कहा। इसके बाद योजना के अनुसार बिलासपुर पुलिस युगल के साथ दुर्ग पहुंची और जैसे ही मनीष लैपटॉप लेने पहुंचा पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने एक एक कर पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुंगेली के धरमपुरा निवासी चन्दन साहू (26), दुर्ग के अरसी क्षेत्र के बोरी निवासी हेमराज निषाद(24), बेमेतरा बेरला के दबलघोर निवासी चिरंजीव निषाद (22), दुर्ग के अरसी के बोरी निवासी अनिल कुमार निषाद (24) और दुर्ग के बोरी के लिटिया निवासी खोमलाल वर्मा (19) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क दुर्ग निवासी मनोज सोनी चला रहा है। फिलहाल मनोज सोनी फरार बताया जा रहा है।

पहले मतदान फिर दुकान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, व्यापारियों ने लिया संकल्प
निगम स्वच्छता सेल्फी जोन ब्रांड एंबेसेडर की नवाचारी पहल : लोगों का मिल रहा जर्बदस्त रिस्पांस… सेल्फी लेने उमड़ रही भीड़
दुर्ग एसीसीयू ने खोज निकाले 101 गुम मोबाइल, भिलाई सहित पांच जिलों में की गई थी तलाश
महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म, दो लड़के, दो लड़कियां….सभी स्वस्थ
कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु जवान की मौत, बस्तर फाइटर्स में भर्ती होकर ले रहा था ट्रेनिंग, रनिंग के दौरान करने लगा खून की उल्टियां छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु जवान की मौत, बस्तर फाइटर्स में भर्ती होकर ले रहा था ट्रेनिंग, रनिंग के दौरान करने लगा खून की उल्टियां
Next Article AAP नेता ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटके मिली लाश, आप के ट्रेड विंग के सेक्रेटरी के साथ थे बड़े कारोबारी AAP नेता ने किया सुसाइड, घर में फंदे से लटके मिली लाश, आप के ट्रेड विंग के सेक्रेटरी के साथ थे बड़े कारोबारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?