ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगानिस्तान संकट: काबुल में बंद हो सकता है भारतीय दूतावास….. 120 से ज्यादा भारतीयों को लेकर उड़ा वायुसेना का विमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अफगानिस्तान संकट: काबुल में बंद हो सकता है भारतीय दूतावास….. 120 से ज्यादा भारतीयों को लेकर उड़ा वायुसेना का विमान

By @dmin
Published: August 17, 2021
Share
Afghanistan Crisis: Indian Embassy in Kabul may be closed
Afghanistan Crisis: Indian Embassy in Kabul may be closed
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। अफगानिस्तान के हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। काबुल पर तालिबान के बढ़ते खतरे के बीच अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा के बीच भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान मंगलवार सुबह काबुल से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस विमान में 120 से ज्यादा लोग सवार हैं, जिसमें कुछ आईटीबीपी के जवान और मीडिया कर्मी भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय राजदूत आर. टंडन समेत अन्य कर्मचारियों को काबुल से वापस लाया जा रहा है। इनके अलावा वहां तैनात सुरक्षाकर्मी और बाकी बचे लोगों को भी जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाएगा।काबुल में भारत के करीब पांच सौ से अधिक लोग फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा वायुसेना के सी-19 एयरक्राफ्ट के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है। सोमवार को करीब 46 लोग वापस आए हैं। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी इस मसले को उठाया है और दुनिया को अफगानिस्तान पर गौर करने को कहा है। वहीं भारत अफगानिस्तान में अपने दूतावास को बंद करने पर भी विचार कर रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगान से भारत लौटने वाले भारतीय सुरक्षित इलाकों में हैं और उन्हें एक या दो दिनों में सुरक्षित वापस लाया जाएगा। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत सरकार अफगानिस्तान की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए स्पेशल सेल भी गठित किया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 

भारत ने की अफगान नागरिकों के लिए वीजा की नयी श्रेणी की घोषणा
वहीं गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत आने की इच्छा रखने वाले अफगान नागरिकों की अर्जियों पर जल्द फैसलों के लिए वीजा की नई श्रेणी की घोषणा की। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने के दो दिन बाद यह घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा गृह मंत्रालय अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए वीजा प्रावधानों की समीक्षा की है। भारत में प्रवेश के लिए वीजा अर्जियों पर जल्द फैसला लेने के लिए ई-आपातकालीन एवं अन्य वीजा की नई श्रेणी बनाई गई है।

छत्तीसगढ़ की उमा हिन्दी ट्रेड परीक्षा में देश में अव्वल, पीएम मोदी 2 अक्टूबर को करेंगे सम्मान
आतंकी नियम नहीं मानते, तो उनके खात्मे के भी कोई नियम नहीं-विदेश मंत्री जयशंकर
आईआईटी भिलाई में आईआईएम छात्र सहयोगी अध्याय का उद्घाटन, सुरक्षा अभियांत्रिकी पर कार्यशाला आयोजित
गोबर का ढेर. निगम की कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खटाल मालिकों पर दोहरा मार… ईंधन खर्च व श्रमिकों की मजदूरी, होगी वसूली
भारत में कोरोना की हाईस्पीड़….महज 13 दिन में 30 से 40 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 86432 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amrit Mahotsav of Independence celebrated at SR Hospital and Research Center Chikhali एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव…. समाज सेवियों का किया गया सम्मान
Next Article BJP adamant on taking out 'Yuva Sankalp Yatra' in Siliguri…. Police arrested 30 activists सिलीगुड़ी में युवा संकल्प यात्रा निकालने पर अड़ी भाजपा…. पुलिस ने 30 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?