ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Aero Modeling Workshop: बच्चों ने पांच दिन में बनाए एयरो प्लेन, समझाए गए उड़ाने के बेसिक सिद्धांत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Aero Modeling Workshop: बच्चों ने पांच दिन में बनाए एयरो प्लेन, समझाए गए उड़ाने के बेसिक सिद्धांत

By Om Prakash Verma
Published: November 22, 2022
Share
Aero Modeling Workshop: बच्चों ने पांच दिन में बनाए एयरो प्लेन, समझाए गए उड़ाने के बेसिक सिद्धांत
Aero Modeling Workshop: बच्चों ने पांच दिन में बनाए एयरो प्लेन, समझाए गए उड़ाने के बेसिक सिद्धांत
SHARE

भिलाई। पांच दिनों के प्रशिक्षण के बाद स्कूली बच्चों के बनाए एयरो प्लेन ने हवा में उड़ान भर दी। टेकऑफ के साथ ही बच्चों के चेहरों पर कुछ नया सीखने की खुशी झलक रही थी। अपने हाथों से बनाए एयरो प्लेन के विंग्स और फिर उनमें मोटर्स फिट करने से लेकर रिमोर्ट कंट्रोल ट्रांसमीटर भी खुद ही तैयार किया। स्टूडेंट्स को एयरो मॉडलिंग वर्कशॉप के जरिए ये प्रशिक्षण रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज ने दिया। प्रशिक्षण में डीपीएस रिसाली, एमजीएम सेक्टर-6 और बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 के बच्चे शामिल हुए। वर्कशॉप में उन्हें एयरो प्लेन के उड़ाने के बेसिक सिद्धांत समझाए गए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इन स्कूलों की अटल टिंकरिंग लैब के लिए रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज की इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसलिंग (आईआईसी) को मेंटर बनाया है। इसी के तहत बच्चों को एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को एयरो मॉडलिंग सिखाने के लिए एक्सपर्ट ट्रेनर डॉ. अरुणा राणा मौजूद रहीं। सोमवार को वर्कशॉप के समापन में रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब के जरिए बच्चों को इनोवेशन की तरफ लाया जा रहा है। बच्चे जो थ्योरी पढ़ रहे हैं, उसे लैब में प्रायोगिक करके देखने से उनके मन में विज्ञान के प्रति रूचि पढ़ती है। कार्यक्रम में रूंगटा ग्रुप के डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा के साथ डीपीएस भिलाई के प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ, एमजीएम के प्राचार्य डॉ. बायजु डी ठरकन और सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्य सुमिता सरकार शामिल रहीं।

इस वर्कशॉप के समन्वयक डॉ. मनोज वर्गीस ने बताया कि बच्चों के लिए वर्कशॉप पूरी तरह से नि:शुल्क रही। एयरो प्लेन बनाने में लगने वाला खर्च रूंगटा समूह ने उठाया। तीन स्कूलों के बच्चों ने 6 प्लेन तैयार किए जिसे उनकी टिंकरिंग लैब को गिफ्ट कर दिया गया। इस वर्कशॉप में 45 बच्चों ने भाग लिया। अब यही बच्चे अपने अन्य सार्थियों को एयरो मॉडलिंग का प्रशिक्षण देंगे।

सारेगामापा: शो के इस सीजन की विजेता बनीं नीलांजना रे, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 10 लाख का चेक
विधायक देवेन्द्र यादव ने महिला कमांडों से किया सुरक्षा का वादा.. कहा- विधायक नहीं आप सब का भाई हूं, हमेशा आप सब के साथ
दुकानों के खुलने व बंद होने का समय बढ़ा: अब सुबह 5 बजे से रात 9 बजे कर सकते हैं संचालन
फिर भड़की हिंसा: मणिपुर के बिष्णुपर जिले में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने की फायरिंग, तीन की मौत
5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रियंका हत्याकांड की जांच में ढिलाई का आरोप, समाज के लोग पहुंचे गृहमंत्री के पास… फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग
Next Article Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, कांग्रेस ने जारी की 37 स्टार प्रचारकों की सूची, CM भूपेश, PCC चीफ मोहन मरकाम संभालेंगे कमान Big Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, कांग्रेस ने जारी की 37 स्टार प्रचारकों की सूची, CM भूपेश, PCC चीफ मोहन मरकाम संभालेंगे कमान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?