ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Adventure: उफान पर चित्रकोट जलप्रपात: लगातार बारिश ने बढ़ाई भारत के ‘नियाग्रा’ की खूबसूरती, देखने उमड़ रहे पर्यटक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Adventure: उफान पर चित्रकोट जलप्रपात: लगातार बारिश ने बढ़ाई भारत के ‘नियाग्रा’ की खूबसूरती, देखने उमड़ रहे पर्यटक

By Om Prakash Verma
Published: July 12, 2023
Share
Adventure: उफान पर चित्रकोट जलप्रपात: लगातार बारिश ने बढ़ाई भारत के 'नियाग्रा' की खूबसूरती, देखने उमड़ रहे पर्यटक
Adventure: उफान पर चित्रकोट जलप्रपात: लगातार बारिश ने बढ़ाई भारत के 'नियाग्रा' की खूबसूरती, देखने उमड़ रहे पर्यटक
SHARE

जगदलपुर। भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित चित्रकोट जलप्रपात का सौंदर्य बारिश ने और बढ़ा दिया है। एशिया के इस सबसे बड़े वॉटर फॉल की खूबरसूरती को देखने के लिए पर्यटक उमड़ पड़े हैं। परिवार के साथ जहां लोग पहुंच रहे हैं, वहीं युवाओं की संख्या इसे देखने के लिए सबसे ज्यादा है।

Chitrakoot Waterfall; tourists reaching Bastar to see the beauty of Indian 'Niagara' in monsoon

चित्रकोट नहीं देखा, तो बस्तर की सैर अधूरी
लगातार हो रही बारिश के चलते चित्रकोट वॉटर फॉल अपने शबाब पर है। ऐसे में दूर-दूर से सैलानी इसकी प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। कहते हैं कि अगर चित्रकोट वॉटर फॉल को नहीं देखा तो बस्तर की सैर अधूरी है। ऐसे में पर्यटक बार-बार इसे देखने और एडवेंचर का मजा लेने पहुंचते हैं।

90 फीट की ऊंचाई से गिरता है पानी, 1000 फीट है चौड़ाई
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 340 किमी और जगदलपुर मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर चित्रकोट वॉटर फाल घोड़े की नाल जैसे आकार का है। यहां पर इंद्रावती नदी का पानी करीब 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है। ऐसे में एक हजार फीट चौड़े इस वॉटर फाल से पानी की सात धाराओं को गिरते देखना पर्यटकों को एडवेंचर से भर देता है।

Chitrakoot Waterfall; tourists reaching Bastar to see the beauty of Indian 'Niagara' in monsoon

नाव में बैठकर ऊपर से गिरती धाराओं के जाते हैं करीब
यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का मजा तब और बढ़ जाता है, जब नाव में बैठकर वो इस वॉटरफाल में उतरते हैं। इस दौरान नाविक उन्हें ऊपर से गिर रही धाराओं के करीब ले जाते हैं। उस समय शरीर पर गिरती बूंदे पर्यटकों के रोमांच को दोगुना कर देती हैं। हालांकि बारिश के दौरान इस वॉटरफाल का पानी मटमैला हो जाता है।

Chitrakoot Waterfall; tourists reaching Bastar to see the beauty of Indian 'Niagara' in monsoon

इस तरह पहुंच सकते हैं यहां
चित्रकोट वॉटर फाल तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकते हैं। राजधानी रायपुर देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ी हुई है। यहां पर ट्रेन, बस और हवाई सेवा भी उपलब्ध है। रायपुर से जगदलपुर के लिए बस और टैक्सी के जरिए पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा रायपुर से जगदलपुर और हैदराबाद से जगदलपुर तक भी उड़ान उपलब्ध है।

15 जून से अक्तूबर तक का समय सबसे अच्छा
इन तीनों ही सेवाओं के जरिए पहले पर्यटकों को जगदलपुर संभागीय मुख्यालय पहुंचना होता है। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग की करीब 40 किमी की दूरी तय कर जल प्रपात तक पहुंचा जा सकता है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां रहने की भी व्यवस्था है। इस जल प्रपात को देखने और घूमने के लिए सबसे अच्छा समय 15 जून से अक्तूबर के बीच है।

Chitrakoot Waterfall; tourists reaching Bastar to see the beauty of Indian 'Niagara' in monsoon

पर्यटक बोले- यहां मिलनी चाहिए और सुविधाएं
पर्यटकों का कहना है कि इस प्राकृतिक सौंदर्य से भरे स्थान को साफ-सुथरा रखने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। बाहर से आने वाले सैलानियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा इस जगह में और भी सुविधाएं जुटानी चाहिए ताकि पर्यटक सुबह से लेकर शाम तक यहां परिवार सहित समय बिता सकें।

रायपुर स्टेशन परिसर शराब पीते पकड़े गए कुली, सिविल ड्रेस में अचानक पहुंचे थे सीनियर डीसीएम
मौसम की मार : जगदलपुर में बाइक सवारों पर गिरा गुलमोहर का पेड़, दो युवकों की मौत और एक घायल
भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इसी हफ्ते मिल सकती है मंजूरी
big accident : नदी में डूब रहे पड़ोसी को बचाने की कोशिश में डूबा युवक, नहाते समय हुआ हादसा
डिप्टी सीएम साव ने की नगर पंचायतों की समीक्षा, बोले- उभरते शहरों की अपेक्षाओं व भावी जरूरतों के मुताबिक करें विकास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 583 पदों के लिए कल विशेष रोजगार मेला का आयोजन 583 पदों के लिए कल विशेष रोजगार मेला का आयोजन
Next Article एक स्कूल ऐसा भी: कमरा एक, कक्षाएं पांच, 88 बच्चे और शिक्षक भी एक, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं बनी छत एक स्कूल ऐसा भी: कमरा एक, कक्षाएं पांच, 88 बच्चे और शिक्षक भी एक, चार महीने बीतने के बाद भी नहीं बनी छत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?