ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त, दो जिलों में हुई कार्रवाई, 3 चेन माउंटेन व 7 हाइवा सहित 355 ट्रिप रेत जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMungeliRaipur

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त, दो जिलों में हुई कार्रवाई, 3 चेन माउंटेन व 7 हाइवा सहित 355 ट्रिप रेत जब्त

By Mohan Rao
Published: May 27, 2025
Share
रेत माफियाओं पर कार्रवाई
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई जारी है। प्रदेश के दो अलग अलग जिलों में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए न सिर्फ रेत जब्त किया बल्कि रेत के परिवहन में इस्तेमाल गाड़ियों को भी जब्त कर लिया। इस दौरान मुंगेली जिले से अवैध रूप से रेत के खनन में लगे तीन चेन माउंटेन व परिवहन में इस्तेमाल 7 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त किए। इसी प्रकार बलरामपुर जिले में 355 ट्रिप रेत जब्त किया गया।

मुंगेली में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन पर के सरगांव नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम बासीन, सल्फा और मदकू स्थित रेत घाटों पर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व, माइनिंग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके पर अवैध उत्खनन करते हुए 03 चेन माउंटेन मशीन, 07 हाइवा और 02 ट्रैक्टर जब्त किए। जब्त सभी वाहन सरगांव थाना परिसर में अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

बलरामपुर में रेत माफियाओं के खिलाफ़ कार्रवाई
बलरामपुर जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार  कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजपुर अनुभाग के अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर क्षेत्र में 355 ट्रिप अवैध रेत जब्त की गई है।यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर के मार्गदर्शन और तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम चंदौरीडांड में रमेश, बहादुर और दीपक द्वारा कुल 200 ट्रिप रेत, ग्राम बहेराडांड में रमेश द्वारा 50 ट्रिप, यादवपारा में दीपक द्वारा 50 ट्रिप, बड़कापारा में गौरव सिंह द्वारा 35 ट्रिप और सुरेश जायसवाल द्वारा 20 ट्रिप रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई। सभी रेत को मौके से जब्त कर लिया गया है।

Bhilai Breaking : मोती माला बनाने के काम का झांसा देकर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी, दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टर माइंड
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु रामलला के दर्शन… प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
Gustakhi Maaf: पांचवी पास पढ़ा रहा पांच-पांच क्लास
दिनेश विजन के साथ हॉरर कामेडी फिल्म ला रहे आयुष्मान, सामंथा बन सकती हैं जोड़ीदार
CG Breaking : पुलिस कस्टड़ी में युवक ने लगाई फांसी, लोगों ने किया थाने पर पथराव… जानिए क्या है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, कार में मिला सुसाइड नोट, जानिए क्या है वजह तीन मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, कार में मिला सुसाइड नोट, जानिए क्या है वजह
Next Article स्टारलिंक अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार, सस्ता होगा एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, जानिए अन्य देशों के मुकाबले कितनी होगी कीमत स्टारलिंक अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार, सस्ता होगा एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, जानिए अन्य देशों के मुकाबले कितनी होगी कीमत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?