ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना

By Poonam Patel
Published: March 14, 2026
Share
स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना
स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना
SHARE

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड और फव्वारा चौक क्षेत्र में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया।

100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पाए जाने पर कार्रवाई

जांच के दौरान सरस्वती विकास विद्यालय और शासकीय गर्ल्स स्कूल के 100 गज के दायरे में संचालित किराना दुकानों, चाय ठेलों, पान दुकानों और गुमटियों में तंबाकू युक्त पदार्थों की बिक्री पाई गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 ( COTPA Act 2003) की धारा 4 और 6 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

8 दुकानों से वसूला गया 2200 रुपये का जुर्माना

अभियान के दौरान 8 पान ठेला, रेस्टोरेंट, किराना स्टोर, गुमटियों, होटल और चाय दुकानों पर कुल 2200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस चालानी कार्रवाई में कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति चौहान, डॉ. विक्की टोप्पो (स्वास्थ्य विभाग), लक्ष्मी रजक (नोडल अधिकारी एनएचए एक्ट) तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा और आलोक मिंज मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सूरत-पुरी एक्सप्रेस से गिरकर ओडिशा के युवक की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम
3000 किलो ड्रग्स प्रकरण: तालिबान राज के बाद भारत पर मंडरा रहा नशे का संकट, स्पेशल टीम गठित
पोड़गांव में टोंगराज बाबा का मंदिर श्रद्धालुओं को समर्पित… सभी देवताओं की मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
सतत् विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – रमेन डेका
Heat Stroke: लू का प्रकोप, शरीर में पानी की कमी न होने दें, स्वास्थ्य विभाग ने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव में 2 हजार सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम सहित 226 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Next Article ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 28 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?