ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगी अदिति शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगी अदिति शर्मा

By Sonu Sahu
Published: November 5, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति शर्मा तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगी। शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकीं अदिति शर्मा तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स (बिनबीर गेस) के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने कथा अनकही के पहले लुक का अनावरण किया, जो दुनिया भर पर प्रशंसित तुर्की शो 1001 नाइट्स (बिनबीर गेस) की हिंदी रीमेक है, जिसे 50 से अधिक देशों में रूपांतरित किया गया है। शो के हिंदी रीमेक में अदिति शर्मा और अदनान खान नजर आएंगे।

हाल ही में तुर्की सीरीज 1001 नाइट्स की हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की गई थी। इस सीरीज को दुनियाभर में पसंद किया गया था।

सोनी टीवी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, इनकी कहानी में है कसक नफरत की, या कशिश प्यार की? जानिए कथा अनकही में जल्दी ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर। टीजर में अदिति के साथ अभिनेता अदनान खान की झलक दिखी है। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने यह नहीं बताया है कि इस शो का प्रसारण कब शुरू होगा।

एक सूत्र ने बताया, अपनी मनोरम कथा और पात्रों के साथ यह शो आपके दिल को छू लेगा, ठीक उसी तरह जैसे कि इसने दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। टीजर देखने से पता चलता है कि इस शो की कहानी प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। कई लोगों का मानना है कि यह शो टीवी के अन्य बड़े शोज को टक्कर दे सकता है।

1001 नाइट्स (बिंबिर जीसी) को 50 से अधिक देशों में रूपांतरित करके बनाया जा चुका है। इसका पहला एपिसोड 7 नवंबर, 2006 को शुरू हुआ, जबकि अंतिम एपिसोड 12 मई, 2009 को आया था। इसे तुर्की भाषा में रिलीज किया गया था। भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इसके हिंदी वर्जन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

1001 नाइट्स की कहानी काफी रोचक है। इसमें युवा विधवा महिला सेहराजात की कहानी दिखाई गई है, जो आर्थिक रूप से अपने बीमार बेटे का इलाज करने में असमर्थ है। उसे अपने बेटे के कान के इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। उसका बेटा ल्यूकेमिया से पीडि़त है। वह इलाज के लिए पैसे मांगने के लिए अपने मालिक ओनूर के पास जाती है और ओनूर उसकी बेबसी का फायदा उठाने की कोशिश करता है।

अभिनेत्री अदिति का जन्म 1983 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने 2007 में फिल्म खन्ना एंड अय्यर से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वह अनिल कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट, मौसम और लेडीज वर्सेज रिकी बहल जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया से कैसे लहरो ने टकरा कर मचाया हाहाकार, देखें वायरल वीडियो
व्यवस्थित विकास के लिए नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क
फेयर एंड लवली नहीं रहेगा Fair , ब्रांड का नाम बदलेगी हिन्दुस्तान यूनीलीवर
Politics: जीत की चाह, गुजरात पहुंच गए हैं शाह, कर दिए ढीले पेंच कसना शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पोते ने किया अपनी ही 82 साल की दादी पर चाकू से जानलेवा हमला, वृद्धा को तड़पते हुए छोड़कर गांव से भागा पोता पोते ने किया अपनी ही 82 साल की दादी पर चाकू से जानलेवा हमला, वृद्धा को तड़पते हुए छोड़कर गांव से भागा पोता
Next Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 22 # 05 november 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?