ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदिपुरुष का टीजर रिलीज… राम बने प्रभाष व रावण बने सैफ का लुक हैरान कर देगा आपको.. देखें फिल्म का ट्रेलर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

आदिपुरुष का टीजर रिलीज… राम बने प्रभाष व रावण बने सैफ का लुक हैरान कर देगा आपको.. देखें फिल्म का ट्रेलर

By Mohan Rao
Published: October 2, 2022
Share
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का टीजर रिलीज हो गया है। ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ फिल्म को बना चुके डायरेक्टर ओम राउत ने इस फिल्म को बनाया है। रामायण पर बनी इस फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। अयोध्या में ‘आदिपुरुष’ के टीजर को ग्रैंड अंदाज में रिलीज किया गया है। बाहुबली के बाद प्रभास बड़े पर्दे पर कमाल करते नजर आने वाले हैं। वहीं सीता के रोल में कीर्ति सेनन काफी खूबसूरत लग रही हैं और रावण बने सैफ अली खान अपने खूंखार रूप से आप को डरा देंगे। आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

टीजर में प्रभास को राम के किरदार में देख सकते हैं। वह लंका से पत्नी सीता को बचाने के लिए जा रहे हैं। राम के साथ लक्ष्मण और वानर सेना है। वहीं सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। सैफ की हंसी और डरावना लुक बता रहा है कि उनका रोल भी दमदार होने वाला है। टीजर की शुरुआत प्रभास के पानी में बैठकर ध्यान करने से होती है। इसके बाद सैफ अली खान को बर्फ में बैठे देखा जाता है। बड़े से चमगादड़ को अपना वाहन बनाए सैफ कहीं जाते दिखते हैं। फिर वह किसी महिला को अपने दस सिर दिखा रहे हैं। टीजर में आप प्रभास और उनकी सेना को राम सेतु पार करते भी देखेंगे। वहीं रावण का खूंखार रूप आपको डराता दिखेगा। टीजर से साफ है कि अच्छे VFX और पौराणिक कथा का ये मिक्सचर दर्शकों को पसंद आने वाला है।

फिल्म में है रामायण की कहानी
फिल्म आदिपुरुष में रामायण की कहानी को दिखाया जाने वाला है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह निज्जर साथ काम करते दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। आदिपुरुष का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर यह बात सही है तो यह भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो गई है। बताया यह भी जा रहा है कि 250 करोड़ रुपये इसके विजुअल इफेक्ट्स पर खर्च किए गए हैं। प्रभास की इस फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगू भाषा में साथ-साथ हुई है। ये हिंदी और तेलुगू के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी।

केशवपुर में बिखरेगी पाईन एप्पल और थाईलैंड के नीबू की महक: खाली जामीन पर लगाए जा रहे फलदार पौधे
IPL Auction इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने ईशान किशन, जानिए कौन है सबसे महंगा भारतीय खिलाड़ी
उद्धव गुट की याचिका मंजूर, नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को दिये जाने का मामना, कल होगी सुनवाई
खुद गिरेगी महाविकास अघाड़ी सरकार, तब हम जनता को देंगे विकल्प: देवेंद्र फडणवीस
आर्यन के बाद मुनमुन धमेचा रिहा, सैनिटरी पैड्स में पिल्स छिपाने का लगा था आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BIG BREAKING : छावनी आद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप… देखें वीडियो
Next Article Big Breaking: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महादेव एप के जरिए सट्टा का अवैध कारोबार करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार Big Breaking: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महादेव एप के जरिए सट्टा का अवैध कारोबार करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?