ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव व विशेष सचिव ने जांजगीर-चांपा के कई गौठानों का निरीक्षण… गौठानों में आर्थिक स्वावलंबन की कम से कम पांच गतिविधियां होंगी शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव व विशेष सचिव ने जांजगीर-चांपा के कई गौठानों का निरीक्षण… गौठानों में आर्थिक स्वावलंबन की कम से कम पांच गतिविधियां होंगी शुरू

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
Additional Chief Secretary and Special Secretary to the Chief Minister inspected
Additional Chief Secretary and Special Secretary to the Chief Minister inspected
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी लगातार जिलों में दौरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं विशेष सचिव डॉ.एस.भारतीदासन राज्य सरकार की फ्लैगशिप वाली योजनाओं विशेषकर सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लेने जांजगीर-चांपा जिले का दौरा किया।

उन्होंने जिले के कई गौठानों का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने नवागढ़ ब्लॉक के खोखरा गौठान में महिला समूहों द्वारा संचालित आय मूलक गतिविधियों की एक ओर जहां सराहना की, वहीं अकलतरा ब्लॉक के तरौद गौठान के निरीक्षण दौरान वहां पशुधन के चारे के लिए पैरा का रख-रखाव एवं निर्माण कार्यो में उदासीनता का मामला सामने आने पर जनपद पंचायत अकलतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उनके साथ थे।

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने अकलतरा ब्लॉक के तरौद, अमोरा, किरारी, नवागढ़ ब्लॉक के खोखरा गौठानों के निरीक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रत्येक गौठान में वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के साथ-साथ कम से कम पांच आय मूलक गतिविधियां अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि महिला समूहों को गौठानों में रोजगार मिलने के साथ-साथ उन्हें और अधिक लाभ मिल सके।

आदर्श गौठान खोखरा में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के साथ-साथ मशरूम का उत्पादन, फिनाईल व पैरदान का निर्माण किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव साहू एवं विशेष सचिव डॉ.भारतीदासन ने महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का मुआयना किया और फिनाईल, पैरदान की क्वालिटी, की सराहना की। खोखरा में तीन महिला स्व-सहायता समूह गौठान से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। गौठान में पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था के लिए 10 एकड़ में रोपित नेपियर घास का भी उन्होंने अवलोकन किया और महिला समूहों, गौठान समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव एवं विशेष सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने गौठान में कटहल और आम के पौधे रोपित किए। अपर मुख्य सचिव एवं विशेष सचिव ने पामगढ़ विकासखंड के ग्राम भैंसों स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल का भी मुआयना किया और बच्चों से पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शाला प्राचार्य और शिक्षकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूल में प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने सेनेटाईजेशन और साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जनता से मिले विधायक देवेंद्र यादव: विकास कार्यों का किया निरीक्षण… समस्याओं का किया तत्काल निदान
Big news : ईडी की रेड में झारखंड के मंत्री के निज सचिव के घर मिला नोटों का अंबार
दो बच्चों के सामने पत्नी की हत्या : चलते-चलते थकने पर पीट-पीटकर मार डाला… घर पर सुनाई यह कहानी
जोरदार मनेगी शासकीय कर्मियों की दीवाली, सीएम साय की पहल पर त्यौहार से पहले मिलेगा वेतन
मुख्यमंत्री की अपील पर दूरस्थ कालोनियों तक पहुंच रही है ताजे फल और हरी सब्जियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर 19 साहित्यकारों व भाषाविदों को सम्मानित करेंगे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत नईदिल्ली में कल होने वाली अखिल भारतीय ‘राज्य आदिवासी समाज के बैठक में शामिल होंगे मंत्री अमरजीत भगत
Next Article मौसम: भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह मौसम: भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?