ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशेड़ी युवकों ने नाबालिग के साथ मिलकर की सूने मकान में चोरी, घर से सिलेंडर व हांडी तक उड़ा ले गए चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

नशेड़ी युवकों ने नाबालिग के साथ मिलकर की सूने मकान में चोरी, घर से सिलेंडर व हांडी तक उड़ा ले गए चोर

By Mohan Rao
Published: June 12, 2023
Share
सूने मकान में चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। नशा नाश की जड़ होता है और यह अपराध का कारण भी बन जाता है। नशे की हालत में गांव के ही युवकों ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर सूने मकान में चोरी कर दी। मकान मालिक अपने परिवार के साथ रायपुर में रहने चला गया था पीछे से बदमाशों ने कांड कर दिया। इस मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी गई मशरूका सोने एवं चांदी के जेवरात, एलपीजी सिलेण्डर, एलईडी टीवी, मिक्सी व कुछ घरेलू उपयोग के बर्तन बरामद किए गए हैं।

बता दें 5  जून को इन्द्रजीत रात्रे थाना पुरानी भिलाई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 21 मई 2023 को देवबलोदा स्थित अपने मकान में ताला लगाकर नया रायपुर स्थित दुकान एवं मकान में रहने चला गया था। 4 जून को वापस आकर देखा तो घर का चैनल गेट टूटा हुआ था। अदंर जाकर देखा तो आलमारी खुला पड़ा था, सामान बिखरा हुआ था, घर का मुआयना करने पर सोने-चांदी के जेवरात, एलपीजी सिलेण्डर, एलईडी टीवी, मिक्सी व कुछ घरेलू उपयोग के बर्तन गायब थे। इस मामले में पुलिस ने धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस द्वारा लगातार संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान विषेष सूत्रों से पता चला कि देवबलोदा निवासी भूपेन्द्र कुमार टण्डन अपने साथी संदीप चौहान के साथ घूम-घूम कर होटल वालो से एलपीजी सिलेण्डर बेचने की बात कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवको को हिरासत में लिया और पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे दोनों ने सारी सच्चाई उगल दी।

दोनों ने बताया कि वे अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर शराब के नश सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। इस दौरान घर में जो भी सामान मिला सबकुछ ले गए। पुलिस ने आरोपियों के बयान के आधार पर नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी का सामान लगभग 1 लाख कीमती बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येन्द्र मढ़रिया, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक रिंकु सोनी, नितिन सिंह, राकेश चौधरी, गुणित कुमार, डी.प्रकाश, भावेश पटेल, अमित दूबे, रमेश पाण्डेय, मेघराज चेलक, विक्रान्त कुमार व थाना पुरानी भिलाई से एएसआई सुभाष साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल दी ‘हमर अस्पताल’ ने
गुस्ताखी माफ: औपचारिक शिक्षा और भाषा का झोल
CG Big News : बेटी को बचाने जंगली सूअर से भिड़ गई मां, काली मिट्टी खोदने गई थी जंगल… महिला के साथ सूअर की भी मौत
छत्तीसगढ़ में अब मंत्री व सीनियर अफसरों से मिलने कर्मचारियों को लेनी होगी विभागीय अनुमति, सरकार ने जारी किया आदेश
महिला की हत्या कर भिलाई के मरोदा स्टेशन के पीछे फेंका, सिर और शरीर पर चोट के निशान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cyclone Biparjoy: चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी 1 बजे लेंगे समीक्षा बैठक Cyclone Biparjoy: चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी 1 बजे लेंगे समीक्षा बैठक
Next Article Naxali Attack-Update: DRG और BSF जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?