ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभिनेत्री रेखा का बंगला सील, सेक्युरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

अभिनेत्री रेखा का बंगला सील, सेक्युरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव

By @dmin
Published: July 11, 2020
Share
SHARE

रेखा का मुंबई स्थित बंगला सी स्प्रिंग्स सील

दिग्गज अभिनेत्री रेखा का मुंबई स्थित बंगला सी स्प्रिंग्स सील कर दिया गया है। दरअसल, रेखा का एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकला है, जिसके बाद बीएमसी ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। आपको बता दें कि रेखा मुम्बई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में ‘सी स्प्रिंग्स’ बंगले में रहती हैं और उनके बंगले की सुरक्षा में हमेशा दो सेक्युरिटी गार्ड रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक सुरक्षागार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खबरों के मुताबिक, रेखा के सेक्युरिटी गार्ड का इलाज बांद्रा के बीकेसी स्थित कोविड फैसिलिटी में चल रहा है।

Contents
  • रेखा का बंगला कंटेनमेंट जोन घोषित
  • कई सेलेब्स के स्टाफ मेंबर हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
रेखा का बंगला सील

रेखा का बंगला कंटेनमेंट जोन घोषित

बता दें कि बीएमसी ने नियमों के अनुसार रेखा का बंगला कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है और बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद बंगले के सैनिटाइजेशन का काम भी तुरंत ही शुरु किया जा चुका है। गौरतलब है कि अबतक कोरोना की वजह से 2 सेलेब्स की मौत हो चुकी है। पहले 1 मई को जाने-माने संगीतकार वाजिद की मौत कोविड-19 और किडनी फेल्योर के चलते हो गयी थी। उसके बाद जाने-माने निर्माता अनिल सूरी की भी कोरोना के चलते मौत हो गई।

कई सेलेब्स के स्टाफ मेंबर हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान, करण जौहर, बोनी कपूर, अभिनेत्री अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी के घरेलू स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। टी-सीरीज के दफ्तर में काम करनेवाला एक कर्मचारी भी कोरोना का शिकार हो गया था, लेकिन ये सभी अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा लंदन में शिफ्ट हो चुके एक्टर पूरब कोहली, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी कोरोना को मात देकर अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

2020 की क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की “लाल सिंह चड्ढा”
केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से संजय दत्त खुश…
अस्पताल के बेड पर दिखे मिथुन चक्रवर्ती, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट…
खुदा हाफिज में अलग रूप में नजर आएंगे विद्युत जामवाल
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार ब्रह्मास्त्र, अब तक एडवांस बुकिंग में बिके इतने करोड़ के टिकट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article असम पुलिस ने प्रभास की राधे श्याम का पोस्टर शेयर कर लिखा ये खास मैसेज
Next Article श्रीकंचनपथ 265 # 11 July 2020

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?