ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला अंडरपास में सेल्फी लेने पर होगी कार्रवाई, भिलाई निगम ने कहा- यह सेल्फी जोन नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुपेला अंडरपास में सेल्फी लेने पर होगी कार्रवाई, भिलाई निगम ने कहा- यह सेल्फी जोन नहीं

By Mohan Rao
Published: July 19, 2024
Share
सुपेला अंडरपास में सेल्फी
SHARE

भिलाई। सुपेला में नवनिर्मित अंडरपास को लेकर नगर पालिक निगम ने एक चेतावनी जारी की है। अंडरपास के भीतर कलाकृतियों के बीच सेल्फी लेने पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने इसे लेकर लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति अंडर ब्रिज से गलत साईड गाड़ी न चलाएं। कुछ लोग थोड़े सी जल्दी में रॉन्ग साईड से चलते है और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सड़क के नियमों का पालन करें, जिला, निगम, पुलिस प्रशासन आपके साथ है सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है।

बता दें नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में घड़ी चौक सुपेला से टाउनशिप की ओर अंडरपास का निर्माण किया गया है। पहले लोगों को पटरी के उस पार जाने के लिए लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता था। ट्रेन की क्रासिंग होते ही जाम लग जाता था। अंडर ब्रिज के निर्माण से आम नागरिकों को काफी सुविधा मिल रही है। अंडर ब्रिज का निर्माण नागरिकों के आने-जाने से लेकर शहर की सुन्दरता को एक नया स्वरूप दिया गया है।

आम नागरिको को होने वाली असुविधा को देखते हुए अंडर ब्रिज में इस पार से उस पार जाने के लिए दो अलग-अलग रास्ते बनाये गये है। एक आने का एक जाने का एवं डिवाईडर भी लगा हुआ है। रास्ते के साथ ही दिवारों को कलर पेंटिंग से संवारा गया है। जो अपने आप में बहुत ही खुबसुरत दिखता है। रात्रि में भी आने जाने वालो के लिए लाईटिंग की सुविधा दिया गया है जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। अंडर ब्रिज के बीच में मनमोहक कलाकारी की गई है, जो आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

अक्सर देखने में आता है कि अपनी जान जोखिम में डाल कर वहां खडे होकर लोग सेल्फी लेते हैं, और रील बनाते है। जो दुर्घटना का कारण बन जाता है, वह सेल्फी लेने की जगह नहीं है। सावधान रहें। सेल्फी लेते समय पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं सांसद विजय बघेल ने सभी नागरिको से अपील की है कि वे दो पहिया गाड़ी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाये, जिससे आपका जीवन सुरक्षित रहें, सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाएं। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने आने जाने वाले नागरिको से अनुरोध किया है।

कोरोना से जंग लडऩे माइक्रोसॉफ्ट भी आया आगे, कहा भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक: अधिनियम में संशोधन की अनुशंसा : कलेक्टर के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी दो माह में दें अनुमति
मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दी सहमति…. 2 से 21 मार्च तक रायपुर में होगा टूर्नामेंट….. सचिन तेंदूलकर सहित दिग्गज खिलाड़ी दिखाएंगे अपने जौहर
इस पानी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बन सकता है मुसीबत…
जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 13 मई को रिटायर हो रहे सीजेआई खन्ना ने की सिफारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cabinet Meeting : साय सरकार का किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन सहित यह है बड़े फैसले
Next Article Big News : सरकार  की बड़ी कार्रवाई… जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही पर 6 ईई निलंबित, 4 को नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?