ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान का उठाव नही होने पर मिलर्स पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर मीणा ने समितियों को दिए यह निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धान का उठाव नही होने पर मिलर्स पर होगी कार्यवाही, कलेक्टर मीणा ने समितियों को दिए यह निर्देश

By Mohan Rao
Published: January 2, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से की जा रही धान खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने समितियों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। किसानों को धान बिक्री करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। मिलर्स द्वारा लगातार धान का उठाव होते रहना चाहिए। यदि धान उठाव नही किया जाता है तो ऐसे मिलर्स पर कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने राइस मिलों के पंजीयन की जानकारी लेते हुए धान के उठाव में और तेजी लाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप मिलर्स को डीओ जारी करने एसडीएम और नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित मॉनिटरिंग व सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मीणा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में आवश्यक तैयारियों और संसाधन बनाए रखने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि आवश्यक दवाईयां और स्वास्थ्य केन्द्रों में एक वार्ड चिन्हांकित कर आरक्षित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्भवती माताओं और प्रसुति माताओं की जानकारी लेते हुए कहा कि शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने आवश्यक कार्यक्रम चलाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव एवं एएनसी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं के पंजीयन को बढ़ाने और स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

उन्होंने मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में सुरक्षित प्रसव कराने को कहा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध संस्थागत प्रसव सुविधा का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आयुष्मान कार्ड का बनना बहुत जरूरी है। सभी इस कार्य को प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बन जाए, इसके लिए उन्होंने डोर टू डोर सर्वे करने को कहा।

कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने को कहा। इस योजना के अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, माली, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, जूता बनाने वाले कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों की जानकारी लेते हुए सड़कों पर घुमंतु भिक्षुओं को चिन्हांकित करने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई आयुक्त रोहित व्यास, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, बीके दुबे एवं योगिता देवांगन, नगरीय निकायों के आयुक्त, सभी एसडीएम, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जेपी मेश्राम सहित सभी विभाग के जिला अधिकारी मौजूद थे।       

सी.एस.सी. खैरागढ़ में एस.आर. अस्पताल दुर्ग द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन
कुछ ही दिनों में शरीर के मस्सों को गायब कर देंगे ये 6 मैजिकल ऑयल, जानें लगाने का तरीका
राजस्थान में दलित की हत्या: मायावती ने पूछा- चुप क्यों है कांग्रेस, क्या छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम करेंगे मदद?
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: गंडई नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
गृह मंत्री ने कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे
Next Article CG News : पैर की उंगली में फ्रैक्चर का इलाज कराने गए CSEB कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?