ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई, शराबी वाहन चालकों का भी कटा चालान…. देर रात तक चला एक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई, शराबी वाहन चालकों का भी कटा चालान…. देर रात तक चला एक्शन

By Mohan Rao
Published: April 24, 2025
Share
दुर्ग भिलाई में यातायात विभाग की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पद संभालते ही दुर्ग पुलिस को एक्शन में ला दिया है। बुधवार को देर रात तक यातायात विभाग द्वारा शहर में कार्रवाई की गई। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 223 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर10,000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया।

यातायात पुलिस को दिये निर्देश पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही एवं सड़क में खड़े कंडम वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया।  झरोखा पैलेस से जुनवानी सूर्या मॉल रोड में खड़ी 34 दोपहिया वाहनों को क्रेन से उठा कर स्मृति नगर चौकी लाया गया। दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे खड़ी कंडम वाहन मालिकों को एवं गैरज संचालकों को सड़क में मरम्मत कार्य ना करने हेतु नोटिस जारी किया गया। इसके लिए एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों की मीटिंग ली गई थी जिसमें यातायात पुलिस को जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) ऋचा मिश्रा द्वारा यातायात के समस्त जोन प्रभारी, पेट्रोलिंग की मीटिंग लेकर नेशनल हाईवे एवं जिले के अन्य प्रमुख मार्ग में कडंम खराब वाहनों को हटाने, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए थे।  साथ ही प्रतिदिन शाम 6 से देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज रफ्तार,ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा झरोखा पहले से जुनवानी सूर्या मॉल रोड पर नो पार्किंग में खड़ी 36 दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर स्मृति नगर चौकी में सुरक्षित रखा गया। समस्त वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाइए दी गई। जिले के अन्य 21 पॉइंट पर देर रात तक लापरवाह शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, दो पहिया में तीन सवारी, ब्लैक फिल्म वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत करते हुए 223 वाहन चालकों से समंस शुल्क वसूल किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन जप्त न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 10000 का जुर्माना लगाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर यातायात जोन प्रभारी दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गो में सड़क किनारे गैरेज संचालन करने वालों को एवं सड़क में कंडम वाहन खड़े वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया। र जल्द से जल्द सड़क से हटाने के लिए तथा दोबारा सड़क में वहांन खड़ा ना करने हिदायत दिया गया। गैर संचालकों को सड़क में वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करने हेतु भी समझाइए दी गई। भविष्य में ऐसी गलती करते पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई करने हिदायत दी गई।

राज्यपाल डेका से यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता ने की सौजन्य भेंट
सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली थी सर्चिंग पार्टी, आईईडी की चपेट में आने से जवान शहीद, एक घायल
रायपुर में विवाहिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी के घर पलंग पर नग्न बंधा मिला शव, रेप की भी आशंका
सीएम भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया…
हनुमंत कथा पंडाल से पकड़ाए नौ संदिग्ध, चोरी व चैन स्नैचिंग रोकने पुलिस की कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल Pahalgam Attack: देश की एकता और अखंडता पर प्रहार, आतंकवाद का खत्मा जरूरी : रत्नावली कौशल
Next Article उधार के पैसे नहीं दे रहा था शख्स, ढाई लाख वसूलने पांच लाख की दी सुपारी… ठेकेदार सहित तीन गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?