ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम की कार्रवाई : नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल तक सड़क किनारे हटाए कब्जे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम की कार्रवाई : नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल तक सड़क किनारे हटाए कब्जे

By Mohan Rao
Published: August 24, 2024
Share
भिलाई निगम ने हटाए कब्जे
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के तोड़फोड़ अमले ने शनिवार को नेहरू नगर से लेकर जुनवानी सूर्यामॉल तक सड़क किनारे कब्जा कर व्यापार करने वालों का अतिक्रमण हटाया। सड़क के किनारे फल, जूस, नारियल पानी, नाश्ता सेंटर, चाय पकौड़े और फास्ट फूड बेचने वालों के अवैध कब्जों को हटाया गया।  यहां पर ठेला, टीन का शेड, बांस बल्ली, तिरपाल,  लगाकर लगाकर अस्थायी दुकान लगाकर संचालन किया जा रहा था। जिसे जोन 01 नेहरू नगर एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम द्वारा अस्थायी दुकानो को जेसीबी द्वारा हटाने की बड़ी कार्यवाही करते हुए जगह को खाली करवाया।  टूटे हुए टूटे हुए मालवों को डंपर से भरकर हटवाया गया जिससे रोड बाधित न हो।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सूचना मिली थी, कि कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से दुकान लगाकर संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर आयुक्त ने जोन 01 के अधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अधिकारियो द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें यह पाया गया कि दुकानदारो द्वारा अस्थायी दुकान लगाकर संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण सड़क पर दुकान संचालन से भीड़ इक्कठा हो रही है और आने जाने वालो को असुविधा हो रही है।

गौरतलब है कि स्थानीय निवासियों द्वारा बताया गया कि कुछ रसूखदार जो सामने नहीं आते हैं पर्दे के पीछे व्यापार करवाते हैं। पहले छोटा सा घेरा करके व्यापार करेंगे फिर धीरे-धीरे बढ़ते बढ़ते जाएंगे सड़क के किनारे की पूरी जमीन पर अपना कब्जा बना लेंगे। अच्छा खासा व्यापार चलता है। ट्रैफिक जाम हो जाता है। जिसे देखकर जोन 01 नेहरू नगर की टीम द्वारा मौके पर पहुचकर जे.सी.बी. के माध्यम से सभी दुकानों को एक लाइन से  हटाया और जगह को खाली करवाया। निगम की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, फिर भी आदत से मजबूर व्यवसाय शुरू कर देते हैं। नेहरू नगर चैंक से सूर्या मॉल चैंक तक दुकान हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, निरंजन असाटी, यात् रामचंद्राकार, शशांक सिंह स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

सीएम बघेल ने पूरा किया वादा : वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी बनी पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक
नए तरह के आतंकवाद का खतरा झेल रहा है भारत, नाम है नारको टेरर: गृहमंत्री
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविरों का किया निरीक्षण, अधिक से अधिक कार्ड बनवाने की अपील
अब तो अती हो गई, दुष्कर्मियों को सीधे फांसी पर लटका दिया जाए, तब कहीं बेटियों की इज्जत को बचाया जा सकता है?
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू के जन्मदिन पर 26 लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान…. दिया मानव सेवा का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए महासमुंद, धमतरी और कबीरधाम का चयन, 9 सितंबर से शुरू होगा सर्वेक्षण
Next Article अब ट्रेनिंग प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स ही कर सकेंगे व्यवसाय, एफएसएसएआई सर्टिफिकेट वालों को गुमटी दुकान आबंटन में देंगे प्राथमिकता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?