ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि: नए साल के पहले दिन मोर जमीन-मोर मकान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार से मिला अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि: नए साल के पहले दिन मोर जमीन-मोर मकान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार से मिला अवार्ड

By @dmin
Published: January 1, 2021
Share
Achievement of Chhattisgarh Government
Achievement of Chhattisgarh Government
SHARE

रायपुर। नए साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ राज्य ने एक बार फिर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीबों के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत समावेशी मॉडल मोर जमीन-मोर आवास को भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मिशन के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएमएवाय-यू और आशा अवार्ड के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को तीन श्रेणियों में अवार्ड प्राप्त हुए हैं। इस आनलाइन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डॉ. डहरिया, संयुक्त सचिव आर. एक्का, सूडा के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे एवं उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र पाटले उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरस्कार मिलने पर नगरीय प्रशासन विभाग सहित सभी विजेताओं को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों को आवास देने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे है। हमारे द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर ही आज भारत सरकार द्वारा सम्मानति किया गया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़ राज्य को देश का मार्गदर्शक राज्य बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने हमेशा ही देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्वच्छता में भी हमारा राज्य लगातार देश का नंबर वन राज्य बना हुआ है और अब आवास योजना में भी हम देश के सामने आशा चढ़ी परवान जैसी परियोजनाओं के माध्यम से मिसाल कायम कर रहे हैं। ये समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरवान्वित होने का समय है।

बेस्ट कन्वर्जेंस विथ अदर मिशन की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को मिला पुरस्कार
मोर जमीन-मोर मकान घटक के अन्तर्गत हितग्राहियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अन्य योजनाओं का समावेश कर उनके सफल क्रियान्वयन हेतु बेस्ट कन्वर्जेंस विथ अदर मिशन की श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य को उत्तम प्रदर्शन करने हेतु पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में डोंगरगढ़ को मिला इनाम
नगर पालिका परिषद, डोंगरगढ़ को अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण करने पर देश में बेस्ट परफॉर्मिंग म्युनिसिपल काउंसिल श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
बेस्ट हाउस कंस्ट्रक्शन श्रेणी में हितग्राहियों को मिला पुरस्कार
प्रदेश के तीन हितग्राही मंजू साहू (धमतरी), मुमताज बेगम (धमतरी), ममता वर्मा (कवर्धा) के आवासों को देश के बेस्ट हाउस कंस्ट्रक्शन श्रेणी में पुरस्कार प्राप्त हुए।

सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात में अनिता से किया वादा निभाया, खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
बड़ा हादसा, बच्ची को बचाने में कुएं में गिरी भीड़, अबतक 4 की मौत, बचाव कार्य जारी
Video : कांकेर में आईडी ब्लास्ट, जवान के घायल होने के बाद भी बीएसएफ ने बड़ा हादसा टाला.. देखें यह वीडियो
कोहली बोले- एक मैच से सब कुछ खराब नहीं होता, हमें हमारी गलती पता है, हार्दिक पूरी तरह फिट
ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन ने जीएसटी के लिए किया 11 सदस्यीय समिति का किया गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोनाक्षी सिन्हा को डिजिटल दुनिया से ही बड़ी आस, साइन किया ओटीटी का यह दूसरा प्रोजेक्ट…
Next Article CM Baghel unveiled statue of former MP Tarachand Sahu मुख्यमंत्री बघेल ने किया पूर्व सांसद ताराचंद साहू की मूर्ति का अनावरण … कहा- छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान की अलख जगाने हमेशा रहेंगे स्मरणीय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?