ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आठ साल से फरार आरोपी बैंक मैनेजर पकड़ाया, जशपुर में ग्रामीणों के नाम पर बैंक से निकाले थे पांच लाख रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

आठ साल से फरार आरोपी बैंक मैनेजर पकड़ाया, जशपुर में ग्रामीणों के नाम पर बैंक से निकाले थे पांच लाख रुपए

By Mohan Rao Published April 20, 2025
Share
ठगी करने वाला बैंक मैनेजर पकड़ाया
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीणों के नाम पर 5 लाख से ज्यादा की रकम फर्जी तरीके से निकालकर ठगी करने वाले बैंक मैनेजर को पुलिस ने आठ साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक मैनेजर को पुलिस ने औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। केस में बैंक मैनेजर की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही थी पुष्टि होने पर औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के खिलाफ धारा 420,467,468 व 120B  के तहत कार्रवाई की गई। मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है।

इस मामले प्रार्थी  गांझू राम नागवंशी, व दिल साय नाग, दोनों निवासी ग्राम कुकरीचोली, थाना बागबहार के द्वारा पुलिस को शिकायत मिली थी, जनक यादव, निवासी माटी पहाड़, गंगा यादव निवासी कुकरी चोली, पीताम्बर यादव निवासी छाता सराई , दनार्दन यादव निवासी छाता सराई, मुरली धर यादव निवासी छाता सराई के द्वारा वर्ष 2013- 14 में राशन कार्ड में बीस हजार रुपए सरकारी पैसा मिल रहा है कहकर राशन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड ले लिया। तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार, अनुराग दास के साथ मिलकर, फर्जी दस्तावेज तैयार कर, केसीसी ऋण 3 लाख 10 हजार रुपए को स्वीकृत कराकर, प्रार्थी गांझू राम नागवंशी को सरकारी पैसा बीस हजार रुपए मिल रहा कहकर फर्जी दस्तावेजों में अंगूठा लगवा लिया गया व केसीसी की स्वीकृति राशि को ब्रांच मैनेजर सहित उक्त सभी आरोपियों के द्वारा निकाल कर गबन कर लिया गया।

इसी प्रकार प्रार्थी दिल साय नाग निवासी कुकरी चोली थाना बागबहार के मामले में भी उक्त आरोपियों के द्वारा प्रार्थी दिल साय नाग के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर, दिल साय नाग की जगह अन्य व्यक्ति ननकी राम राउत की फोटो चस्पा कर, व प्रार्थी दिल साय नाग का फर्जी हस्ताक्षर कर, तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार, अनुराग दास के साथ मिलकर 2 लाख पचास हजार रुपए, केसीसी ऋण निकाल लिए थे। इस मामले में तात्कालीन सरपंच कुकरी चोली, रूखमणि नाग के द्वारा फर्जी ननकी राम राउत की फोटो को दिल साय नाग के नाम से सत्यापित किया गया था। दोनो को इसकी जानकारी तब हुई, जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार से केसीसी ऋण वापसी हेतु उनको नोटिस प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट पर थाना बागबहार में आरोपी जनक यादव, गंगा यादव, पीताम्बर यादव,  दनार्धन यादव, मोहर साय, लोदो राम,ननकी राम राउत, तत्कालिन महिला सरपंच श्रीमती रूखमणि नाग व तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार अनुराग दास के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी व ठगी के लिए धारा 420,467,468 व 120बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा प्रार्थियों के केसीसी ऋण से संबंधित दस्तावेजों को जप्त कर, आरोपियों के लिपि व हस्ताक्षर नमूनों को हस्तलिपि विशेषज्ञ रायपुर परीक्षण हेतु भेजा गया है।

उक्त मामले में अपराध सबूत पाए जाने पर मामले के आरोपी जनक यादव, गंगा यादव, पीताम्बर यादव,  दनार्धन यादव, मोहर साय, ननकी राम राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एक आरोपी लोदो राम की मृत्यु हो चुकी है, व तात्कालीन सरपंच रूखमणि नाग, माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। पूरे प्रकरण में जशपुर पुलिस के द्वारा तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार अनुराग दास की संलिप्तता की जांच की जा रही थी, जांच दौरान बैंक मैनेजर अनुराग दास के द्वारा दस्तावेजों की सही से जांच न कर, आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से केसीसी ऋण की रकम निकालने की पुष्टि होने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में थाना बागबहार की पुलिस टीम के द्वारा आरोपी तात्कालीन बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बागबहार बागबहार को औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से हिरासत में लेकर वापस लाई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी बैंक मैनेजर के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल,थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक शर्मा, आरक्षक राजेंद्र रात्रे, योगेन्द्र पटेल की  सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अनुराग दास को औरंगाबाद से ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली है, अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao April 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस विधायक की सुरक्षा में तैनात PSO ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मार ली गोली
Next Article सीटियों और तालियों के बीच अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 देशभर में लोगों का दिल जीत रही है सीटियों और तालियों के बीच अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 देशभर में लोगों का दिल जीत रही है

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?