ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Accident: चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने जा रहे पुलिस के 5 जवानों की मौत, ट्रक में जा घुसी गाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Accident: चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने जा रहे पुलिस के 5 जवानों की मौत, ट्रक में जा घुसी गाड़ी

By Om Prakash Verma
Published: November 19, 2023
Share
Accident: चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने जा रहे पुलिस के 5 जवानों की मौत, ट्रक में जा घुसी गाड़ी
Accident: चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने जा रहे पुलिस के 5 जवानों की मौत, ट्रक में जा घुसी गाड़ी
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसे में पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई है। सभी जवानों की पीएम मोदी सभा के लिए वीआईपी ड्यूटी लगी थी। तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए। चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने के लिए जवान जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में हादसा हो गया। कणुता गांव के पास हादसा हुआ है। जवानों से भरी पुलिस की गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। एक एएसआई, एक हैड कांस्टेबल सहित 5 सिपाहियों की दर्दनाक मौत हुई है। घायलों को नागौर रेफर कर दिया गया है। सभी जवान खींवसर थाने के बताये जा रहे है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

पीएम की सभा के लिए लगी थी ड्यूटी
नागौर जिले के खींवसर थाने के जवानों के साथ यह हादसा हुआ है। नागौर से चूरू जिले में प्रवेश के बाद यह हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि आज चूरू जिले के तारानगर में पीएम मोदी की जनसभा है। चुनावी ड्यूटी के तहत पुलिस के जवानों की गाड़ी चूरू जा रही थी। पीएम मोदी आज शेखावाटी के दौरे पर है। करीब साढ़े 10 बजे तारानगर में सभा को संबोधित करेंगे। यहां कुछ दिन पहले राहुल गांधी भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। तारानगर से नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के राजेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता नरेंद्र बुढ़ानिया के बीच मुकाबला है। बता दें कि चुनावी दौर के बीच अधिकतर कर्मचारी चुनावी रण को सफल बनाने में अपनी सेवाएं दे रहे है। इसके तहत सैकड़ों कर्मचारी तैयारियों में लगे हुए हैं। ताकि किसी भी प्रकार की चूक ना हो। इस कड़ी में आज ये जवान ड्यूटी पर जा रहे थे। नागौर से चूरू जिले में प्रवेश के बाद कणुता गांव के पास ये हादसा हुआ है। सभी जवान नागौर के खींवसर थाने के बताए जा रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर के महीने में नागौर जिले में बड़ा हादसा हुआ था। नागौर जिले के अमरापुर गांव में रविवार को एक निजी बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 28 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह सवारियों से भरी बस नागौर से जोधपुर जा रही थी। इसके बावजूद प्रशासन ने हादसों की रोकथाम के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाए है।

बिहार चुनाव: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा
वनवासियों एवं आदिवासियों की आय में वृद्धि हेतु योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन: मुख्य सचिव
सिसकोल प्लांट में हादसा : क्रेन ऑपरेट करते समय मजदूर के ऊपर गिरा लोहा, मौके पर मौत
Big news : छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में बर्खास्त आरक्षकों के घर पर रेड, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त
एआई और डेटा एनालिटिक्स से शिक्षा में बदलाव, छत्तीसगढ़ का विद्या समीक्षा केंद्र बना राष्ट्रीय मानक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव के बाद सीएम भूपेश ने किया जीत का दावा, कहा- 5 साल के कामों पर लगी मुहर, पीसीसी अध्यक्ष ने कहा बनेगी सरकार
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बढ़ता ही जा रहा खतरनाक कचरे का ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?