ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का बड़ा एक्शन: डीएसपी रेड्डी के 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का बड़ा एक्शन: डीएसपी रेड्डी के 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति

By Om Prakash Verma
Published: July 3, 2026
Share
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का बड़ा एक्शन: डीएसपी रेड्डी के 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का बड़ा एक्शन: डीएसपी रेड्डी के 16 ठिकानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ से ज्यादा की मिली संपत्ति
SHARE

तेलंगाना (एजेंसी)। तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर पर छापा मारा। जांच में अधिकारी की 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही उन पर नौकरी के दौरान आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है।

कितने जगहों पर ली तलाशी
एसीबी के मुताबिक, गुरुवार को डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के घर समेत कुल 16 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। इनमें उनके रिश्तेदारों, दोस्तों, कथित बेनामीदारों और सहयोगियों से जुड़े ठिकाने भी शामिल थे।

कई फ्लैट, प्लॉट और खेती की जमीन मिली
एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तलाशी के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक में फैली बड़ी संपत्तियों के दस्तावेज मिले। इनमें इब्राहिमबाग के वेसेला मीडोज में पेंटहाउस वाला लग्जरी त्र+2 विला, गाचीबोवली, टेलीकॉम नगर और तेल्लापुर में चार फ्लैट, नागोल और पटनचेरु में तीन खाली प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, मणिकोंडा में त्र+5 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हिस्सेदारी, 3,000 वर्ग फुट की व्यावसायिक जगह और कर्नाटक, संगारेड्डी, विकाराबाद तथा मुचिंताला में 50 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन से जुड़े दस्तावेज भी मिले। जांच में एक माइनिंग कंपनी में 75 लाख रुपये के निवेश का भी पता चला।

नकदी, सोना-चांदी और बैंक जमा भी मिले
एसीबी ने डीएसपी के घर से 3.6 लाख रुपये नकद और एक कथित बेनामीदार के घर से 40 लाख रुपये बरामद किए। इसके अलावा 2 किलो सोने के गहने, 20 किलो चांदी की वस्तुएं और करीब 19.91 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट का भी पता चला।

200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का अनुमान
जांच एजेंसी के अनुसार, बरामद अचल संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है, जबकि उनकी रजिस्टर्ड कीमत इससे काफी कम है। तलाशी के दौरान घर से विदेशी शराब की 23 बोतलें भी मिलीं, जिसकी जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को दे दी गई है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वहीं, डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशोधन) की धारा 13(1)(ड्ढ) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी का कहना है कि जांच अभी जारी है और अवैध संपत्ति की कुल कीमत बढ़ सकती है। इसके साथ ही, इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

प्रगति यात्रा में विधायक देवेन्द्र ने दी कई सौगतें, पीपलेश्वर मंदिर के पास लगेगा वाटर एटीएम, दो जगह बनेंगे डोमशेड
एसआर हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, एसएसबी के कमान्डेन्ट ने किया ध्वजारोहण
छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 5.56 प्रतिशत लोगों में पाई गईं एंटीबॉडीज
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें
Big news : पूर्व सीएम अजीत जोगी की बहु का जाति प्रमाणपत्र निकला फर्जी, दर्ज हुई एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा को मिली 37.28 करोड़ की सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों को अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?