ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक साथ तीन जगह एसीबी की रेड: रिश्वत की मांग करने वाली महिला पटवारी सहित बीईओ व एक अन्य गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एक साथ तीन जगह एसीबी की रेड: रिश्वत की मांग करने वाली महिला पटवारी सहित बीईओ व एक अन्य गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 7, 2020
Share
SHARE

रायपुर। एसीबी व ईओडब्ल्यू के उप पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख के निर्देश पर आज प्रदेश में एक साथ तीन स्थानों पर रेड कर रिश्वतखोर अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार रिश्वतखोरों में में एक स्कूल शिक्षा विभाग का बीईओ, एक रूर्बन मिशन का समन्वयक और एक महिला पटवारी भी शामिल है। तीनों अधिकारियों द्वारा पीडि़तों से अलग अलग मामलों रिश्वत की मांग की गई थी। सूरजपुर, बिलासपुर और बेमेतरा जिले में एसीबी ने आवेदक की शिकायत के आधार पर पहले जांच की और शिकायत सही पए जाने पर रेड कर तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पहले रिसर्च किया और फिर दबिश दी, सभी शिकायत सही पायी गयी थी, जिसके आधार पर रेड किया गया और सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के पूर्व माध्यमिक शाला रेलवे कॉलोनी के प्रधान पाठक ओमप्रकाश योगी ने सरगुजा एसीबी से बीईओ की शिकायत की थी। प्रधान पाठक ने बताया कि सूरजपुर के बीईओ कपूरचंद साहू ने उनसे लॉकडाउन का वेतन जारी क करने के एवज में 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसके बाद 25 हजार रुपए रिश्वत तय हुई। प्रधानपाठक की शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते बीईओ कपूरचंद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार बिलासपुर में रूर्बन मिशन के समन्वयक नवीन कुमार देवांगन के खि़लाफ भदौरा तहसील के सरपंच प्रतिनिधि ने शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि स्टॉप डेम निर्माण के 14 लाख रुपए की राशि निकालने के एवज में 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बिलासपुर एसीबी को मिली इस शिकायत के आधार पर टीम ने छापा मारकर समन्वयक नवीन देवांगन को 35 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके अलावा बेमेतरा के नवागढ़ निवासी नरेंद्र चतुर्वेदी ने रायपुर एसीसी के पास महिला पटवारी लोचन साहू की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि महिला पटवारी लोचन साहू जमीन के नामांतरण के बदले 7500 रुपए मांग रही है। इस शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने रिश्वत की पहली किश्त 2800 रुपए लेते हुए उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 12 हजार के पार… घट रहा संक्रमण दर लेकिन मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
पीएम मोदी की आपात बैठक: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया-रिजिजू समेत चार केंद्रीय मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद
दिल का दौरा पडऩे से अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, बिग बॉस-13 में बने थे विजेता
सीएम साय ने दिलाई राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बाल विवाह रोकथाम की शपथ, 20 हजार लोग जुटे…. बनाया विश्व रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता इंडोनेशिया में हिली धरती, आए भूकंप के तेज झटके
Next Article दिल बेचारा के ट्रेलर ने एवेंजर्स एंडगेम को छोड़ा पीछे, बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?