ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोडऩे के आरोप में कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोडऩे के आरोप में कार्रवाई

By @dmin
Published: April 28, 2021
Share
अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोडऩे के आरोप में कार्रवाई
अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोडऩे के आरोप में कार्रवाई
SHARE

लुधियाना (एजेंसी)। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में कलाकार जिमी शेरगिल को बुधवार को पंजाब के लुधियाना में गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मंगलवार को फिल्म की शूटिंग करने के आरोप में उनका चालान किया गया था। आरोप है कि अदाकार जिम्मी शेरगिल की शूटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ अन्य नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। पुलिस ने जिमी शेरगिल के साथ-साथ उनके साथियों पर भी मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने इन सभी को जमानत पर रिहा भी कर दिया है। 
थाना कोतवाली पुलिस ने पटियाला के रहने वाले फिल्म अभिनेता जिम्मी, मुंबई के वरसोवा पंच मार्क के रहने वाले ईश्वर निवास, शिमला चौक निवासी आकाशदीप सिंह, जीरकपुर स्थित मधुबन होम निवासी मनदीप सिंह के खिलाफ कोविड-19 के आदेशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा भी कर दिया है।

सोमवार को फिल्म की टीम का मास्क न पहनने का काटा गया था चालान
इससे पहले दो दिन पहले आर्य स्कूल में पंजाबी फिल्म की शूटिंग हो रही थी। आर्य स्कूल की बिल्डिंग को सेशन कोर्ट लुधियाना का रूप दिया गया था। सीन के दौरान अभिनेता जिमी शेरगिल एक वकील के रूप में नजर आए थे। आर्य स्कूल में सोमवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान जब पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाए जाने के साथ कोविड 19 के आदेशों के उल्लंघन का पता चला तो पुलिस ने वहां छापा मारा। इस दौरान सभी लोगों ने वहां मास्क पहन लिए। डायरेक्टर ने पुलिस को कागजात दिखाए तो पुलिस ने उनका सिर्फ मास्क न पहनने का चालान कर दिया। 
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सेट पर 150 के करीब लोग मौजूद हैं और कफ्र्यू के दौरान शूटिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर की गई दबिश के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक खादों के दाम में वृद्धि पर जताई चिंता, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी रोकने व मूल्य वृद्धि वापस लेने किया आग्रह
Bhilai Breaking : सुपेला में हादसे के बाद मोहल्ले वालों ने घेरा थाना, मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग
रेल रोको आंदोलन: फिरोजपुर डिवीजन की 180 ट्रेनें प्रभावित, सात जगह चल रहा धरना
Dantewada IED Blast: जवानों की शहादत पर नक्सलियों का फरमान, गांव में नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार
प्रदूषण से गिरा ऑक्सीजन लेवल, दो मरीजों की मौत, सीओपीडी रोगियों में बढ़ी कार्बन डाई आक्साइड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Governor Uike, who participated in the online program of Durg University, said दुर्ग विवि के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल उइके, कहा- कोविड-19 की संक्रमण की घड़ी में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग ही हमारे बचाव के प्रमुख उपाय
Next Article वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता केंद्र सरकार लोगों को कोरोना से मरने देना चाहती है, दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?