ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगवा कर नौसेना नाविक को जिंदा जलाया, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अगवा कर नौसेना नाविक को जिंदा जलाया, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार

By @dmin
Published: February 7, 2021
Share
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
SHARE

पालघर (एजेंसी)। तमिलनाडु के चेन्नई से 30 जनवरी को अगवा किए गए नौसेना के 26 वर्षीय नाविक को महाराष्ट्र के पालघर जिले के जंगलों में जिंदा जला दिया गया था। बुरी तरह से झुलसे नाविक की अस्पताल में मौत हो गई। 
जिला पुलिस ने बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए पीडि़त सूरज कुमार दुबे ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। पालघर जिला पुलिस के प्रवक्ता सचिन नावेडकर ने बताया कि झारखंड में रांची निवासी दुबे कोयंबटूर के पास आईएनएस अग्रणी पर तैनात थे।
सूरज के पिता ने अपने बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। उनके पिता मिथिलेश दुबे ने कहा- मैं अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहता हूं। मैं मीडिया के जरिए यही संदेश देना चाहता हूं। उसने मरने से पहले बयान दिया था कि फिरौती के लिए उसे किडनैप करके तीन दिन तक कैद रखा गया था। उसे बाद में पालघर लाया गया और जिंदा जला दिया गया। 
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जब वह छुट्टी से लौट रहे थे तो 30 जनवरी को रात करीब 9 बजे के करीब चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर तीन लोगों ने बंदूक की दम पर अगवा कर लिया और उनकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उन्हें तीन दिन तक चेन्नई में बंधक बनाकर रखा गया और बाद में पालघर जिले के तालासारी इलाके में वेवजी ले आया गया। शुक्रवार सुबह अपहरणकर्ताओं ने उनके हाथ पैर बांध दिए और घोलवड के पास जंगलों में जिंदा जला दिया और मरने के लिए छोड़कर फरार हो गए। 
दुबे किसी तरह से वहां से भागे और कुछ स्थानीय नागरिकों की मदद से धहानू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उनका 90 फीसदी शरीर बुरी तरह से झुलसा हुआ था। ऐसी हालत में उन्हें मुंबई के नौसेना अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मरने से पहले उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि दुबे को जब अगवा किया गया तो वह छुट्टी पर थे और उन्हें शुक्रवार सुबह 90 फीसदी जली हालत में पालघर में पाया गया।

आईपीएल 2021 के बाकी 31 मैच युएई में: 19 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट… 15 अक्तूबर को फाइनल
TATA Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रोड एक्सीडेंट में मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
चचेरे भाई-बहन की लव स्टोरी मौत के साथ हुई खत्म; भाई और चाचा ने जहर पिलाकर दोनों को मारकर जला दी लाश
बिग ब्रेकिंग-कोरोना: दुर्ग जिले में नाईट कर्फ्यू के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी बंद
सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने बीएसपी का किया भ्रमण… भिलाई बिरादरी को और बेहतर करने के लिए किया प्रेरित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts असम-बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, देश को समर्पित करेंगे कई प्रोजेक्ट
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 पिछले 24 घंटे में 12,059 नए मामले सामने आए, 78 लोगों की मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?