ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब वैक्सीन की किल्लत होगी दूर? केन्द्र सरकार ने राज्यों को दिए 1 करोड़ 27 लाख से अधिक टीके

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की जंग में भारत के कई राज्यों को वैक्सीन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लोगों की जान जा रही है तो कहीं अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन को लेकर हाय तौबा मची है। इस बीच राहत की खबर ये है कि रविवार सुबह तक देश भर के अलग-अलग राज्यों में 1 करोड़ 27 लाख से अधिक कोरोना वायरस वैक्सीन पहुंचाई गई हैं। रविवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सितंबर तक कोवाक्सिन के उत्पादन में 10 गुना वृद्धि होगी। इसके अलावा कोविड-19 के खिलाफ काम करने वाली एंटी-वायरल दवा, रेमेडिसविर का निर्माण मई तक दोगुना होकर 7.4 मिलियन हो जाएगा।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड -19 वैक्सीन की कुल 13 करोड़ 83 लाख खुराकें प्राप्त हुईं। इनमें से 12 करोड़ 56 लाख खुराक पहले ही भेजी जा चुकी हैं (इस आंकड़े में अपव्यय भी शामिल है)। वहीं एचटी द्वारा एक्सेस किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार अन्य 1 करोड़ 27 लाख वैक्सीन रविवार दोपहर 1 बजे तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहुंचाई गई हैं।
दिल्ली को वैक्सीन की 3,270,710 खुराक पहुंचाई गई है और 2,710,977 खुराक का इस्तेमाल किया। वहीं 220,000 खुराक पाइपलाइन में हैं। छत्तीसगढ़ को 5,716,550 वैक्सीन भेजी गई है और 5,016,042 खुराक का इस्तेमाल किया। वहीं पाइपलाइन में अन्य 200,000 खुराक हैं। उत्तर प्रदेश को 12,196,780 खुराक भेजी गई है, इसमें से 11,308,708 खुराकों की की खपत हुई, और 900,000 खुराकें पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा कर्नाटक को 8,197,900 खुराकें भेजी गईं हैं। 7,412,024 खुराकों का इस्तेमाल हुआ है जबकि 600,000 खुराकें पाइपलाइन में हैं।इधर, पंजाब को 2,836,770 वैक्सीन पहुंचाई गई है, जिसमें उसने 2,553,754 खुराकों का इस्तेमाल किया गया है और पाइपलाइन में 300,000 अन्य खुराकें हैं।
आज के कोरोना मामलों की बात करें तो सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 2,73,810 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1619 लोगों की मौत हुई है। ये अबतक कोरोना से एक दिन में हुई सबसे अधिक मौत है। बताते चलें कि रविवार को जारी रिपोर्ट में 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 1501 लोगों की मौत हुई थी।

एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार
चित्रकूट जेल के अंदर कैदियों के बीच चलीं गोलियां, दो की मौत
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा… 3 प्रतिशत बढ़ा डीए… जाने अब अब कितना मिलेगा
जल संचय जनभागीदारी 1.0 में छत्तीसगढ़ का परचम-राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान, रायपुर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार
One India Best India Scheme: छत्तीसगढ़ी युवाओं ने गुजराती वेशभूषा धारण कर दिया एक भारत का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस सात घंटे तक लगाए अस्पतालों के चक्कर, बेड नहीं मिला तो मरीज को रास्ते में छोड़ गई एंबुलेंस
Next Article DRDO's Kovid Center started from today, 250 beds in first phase आज से शुरू हुआ डीआरडीओ का कोविड केंद्र, पहले चरण में 250 बेड की व्यवस्था, बढ़ाने की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?