ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक पांच स्थानों में खुला बर्तन बैंक, किराया में बर्तनों को देकर अर्जित कर रहे हैं  आय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अब तक पांच स्थानों में खुला बर्तन बैंक, किराया में बर्तनों को देकर अर्जित कर रहे हैं  आय

By @dmin
Published: March 20, 2020
Share
SHARE

भिलाई नगर. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अब तक पांच स्थानों के बर्तन बैंक खोला जा चुका है जिसमें 5 क्षेत्र स्तरीय संगठनों की अहम भूमिका रही है! गौरतलब है कि बर्तन बैंक की शुरुआत महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड 31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार से की थी, जिसके बाद लगातार अन्य क्षेत्रों में बर्तन बैंक की स्थापना की गई है! दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत क्षेत्र स्तरीय संगठन को आवर्ती निधि के रूप में मिलने वाले 50000 रुपए से उन्होंने बर्तन खरीदकर बर्तन बैंक की स्थापना की है, बर्तनों के साथ-साथ किराए पर देने के लिए कढ़ाई, मग, प्लेट, थाली, चम्मच, गिलास, कटोरा, चूल्हा, गंजी, कुर्सी, गद्दा, चादर, दरी, जार आदि भी खरीदा है! अब इन सामग्रियों को किराए पर देने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है जिससे होने वाले आय से महिलाएं और सशक्त बन रही है! शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने एक नई पहल की शुरुआत की है! प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न कर विभिन्न कार्यक्रमों के उपयोग के लिए स्थापित बर्तन बैंक का उपयोग किया जा सकता है!
किराए पर चाहिए बर्तन बैंक की सामग्री तो यहां करें संपर्क- बर्तन बैंक प्रारंभ करने वाले क्षेत्र स्तरीय संगठन जिसमें सहयोग क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड 31 दुर्गा मंदिर स्कूल खुर्सीपार अध्यक्ष बसंती शर्मा का दूरभाष क्रमांक 8269865819, शुभ लाभ क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड 14 जवाहरनगर भिलाई अध्यक्ष सुरतिया निर्मलकर दूरभाष क्रमांक 8602348022, संवेदना क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड क्रमांक 14 रामनगर अध्यक्ष योगेश्वरी साहू दूरभाष क्रमांक 6263551088, नारी शक्ति एवं अंबेडकर क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड 20 कैंप एक अध्यक्ष पोलम्मा का दूरभाष क्रमांक 7489361334 एवं 7974183097 तथा प्रतिज्ञा क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड 60 अध्यक्ष ललिता साहू दूरभाष क्रमांक 6264191978 से संपर्क कर बर्तन बैंक की सामग्री प्राप्त कर सकते हैं! राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र स्तरीय संगठन के द्वारा बाजार रेट से कम रेट पर बर्तन किराए पर दिया जा रहा है! अभी तक नारी शक्ति अंबेडकर क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड 20 कैंप दो तथा सहयोग क्षेत्र स्तरीय संगठन वार्ड 31 दुर्गा मंदिर खुर्सीपार के द्वारा अपने सदस्यों एवं मोहल्ले के कार्यक्रम में बर्तन एवं अन्य सामग्री किराया में देकर आय प्रारंभ कर चुके हैं जिससे 3000 रुपए आय अर्जित की जा चुकी है! प्राय: यह देखा जाता है कि विभिन्न कार्यक्रमों, समारोह, आयोजनों में पॉलिथीन, डिस्पोजल, प्लास्टिक, थर्माकोल आदि का उपयोग किया जाता है सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के कारण तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने में बढ़ते हुए कदम के तहत महिलाओं द्वारा आवश्यकता को देखते हुए बर्तन आदि को किराए पर देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है!
टेंट हाउस/किराया भंडार से कम कीमत पर है उपलब्ध बर्तन बैंक की सामग्रियां- बर्तन बैंक की स्थापना के साथ ही इसका किराया निर्धारण भी महिलाओं द्वारा किया गया है! जोकि बाजार के दर से कम कीमत की है! महिलाएं अपने स्वयं के समूह के आयोजनों के लिए भी बर्तन बैंक का उपयोग कर रही हैं अन्य के लिए रखे गए कीमत से कम कीमत पर समूह के लिए दर निर्धारण किया गया है! बर्तन बैंक की सामग्रियों को किराया पर देने के लिए गैस चूल्हा ₹80, बड़ा गंज ₹60, छोटा गंज ₹50, कढ़ाई ₹40, थाली सेट अर्थात कटोरी चम्मच ₹15, छोटा बाल्टी ₹5, गिलास ₹3, कुर्सी ₹10, ड्रम ₹50, के दर का निर्धारण महिला समूह द्वारा किया गया है विभिन्न महिला समूह द्वारा पृथक-पृथक दर का निर्धारण किया गया है!

MS Dhoni हैं मेरे आइडियल- रहीम
व्यक्तित्व विकास में क्रीड़ा स्पर्धाएं सहायक – आईजी गुप्ता
आज साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ राशि वाले बरतें सावधानी
आईपीएल रद्द होने की संभावनाएं बन रही
सुरक्षा संगठन में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में फ्रेंजो टुडमैन हवाई अड्डे पर क्रोएशिया एयरलाइंस के विमान की कीटाणुशोधन प्रक्रिया करते हुए।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, महापौर परिषद की सदस्य सुभद्रा सिंह रही उपस्थित
Next Article उप सरपंच चुनाव में अनियमितता, एसडीएम से की शिकायत, पुनः चुनाव कराने उठी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?