ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक 16 लाख किसानों से 68.63 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी : राज्य के 13.20 लाख छोटे किसान बेच चुके हैं धान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

अब तक 16 लाख किसानों से 68.63 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी : राज्य के 13.20 लाख छोटे किसान बेच चुके हैं धान

By @dmin
Published: February 4, 2020
Share
SHARE

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश में पंजीकृत 19 लाख 52 हजार 736 किसानों में से अब तक 16 लाख किसान धान बेच चुके हैं। धान बेचने वाले किसानों में 13 लाख 20 हजार लघु एवं सीमांत किसान शामिल हैं। वर्ष 2018-19 में कुल 15 लाख 71 हजार किसानों द्वारा धान बिक्री की गई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष आज दिनांक तक ज्यादा किसानों से धान खरीदी कर ली गई है, जबकि अभी धान खरीदी के लिए 12 दिन का समय अभी बाकी हैै। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के छोटे किसानों का धान खरीदने में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 68 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। राज्य के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से चल रहा है। वर्ष 2018-19 की तुलना में इस वर्ष दो लाख 56 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। राज्य के धान खरीदी केन्द्रों से पंजीकृत मिलरों द्वारा अब तक 32 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। एफसीआई द्वारा जनवरी 2020 तक राज्य का 3 लाख टन उसना चावल सेन्ट्रल पूल मंे लिया जा चुका है। इसी प्रकार नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जनवरी 2020 तक 10 लाख टन अरवा चावल राज्य पूल में लिया गया। धान बेचने वाले किसानों को अब तक 11 हजार 973 करोड़ रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया गया है।
सचिव ने बताया कि प्रदेश में अवैध धान परिवहन  पर निरंतर कार्रवाई की गई और 4 हजार 280 प्रकरण दर्ज कर 45 हजार 930 टन अवैध धान जब्त किया गया। धान परिवहन करने वाले 400 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से राज्य के बाहर से आने वाले अवैध धान एवं प्रदेश के भीतर अवैध रिसाईकलिंग पर प्रभावी नियंत्रण हुआ। इससे धान खरीदी का पूरा लाभ केवल राज्य के किसानों को मिला है।

भाजपा सांसद रूडी का अपनी ही सरकार पर हमला, बोले- संवादहीनता पर रोता है दिल
आईबी कर्मचारी के शरीर पर चाकू से 12 वार
छत्तीसगढ़ में कोरोना रफ्तार हुई कमजोर: बीते 24 घंटों में 1792 नए केस… 40 मरीजों की हुई मौत… 13 जिलों में 50 से कम केस
कोरोना पीड़ितों के लिए जर्सी नीलाम करेंगे बटलर
US में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, भारतीय शेयर बाजार में छाई सुस्‍ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशन कार्डो में आधार लिंकिंग 31 मार्च तक
Next Article न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हुए रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को मिला मौका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?