ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब डेंगू-चिकनगुनिया का संकट : दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सरकार को जारी किया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब डेंगू-चिकनगुनिया का संकट : दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सरकार को जारी किया नोटिस

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता
वैक्सीन पॉलिसी पर बोला दिल्ली हाईकोर्ट, 80 साल वाले देश को आगे नहीं ले जाएंगे, युवाओं को दें प्राथमिकता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में कोरोना की लहर का कहर अभी थमा भी नहीं कि ब्लैक फंगस ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके अलावा चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था के सामने अब नई चुनौती डेंगू और चिकनगुनिया की है। दिल्ली में मानसून की शुरुआत होते ही डेंगू का संकट आने वाला है। इसको लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को स्वयं संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए राज्य सरकार और नगर निकायों को उनकी तैयारियों पर नोटिस जारी किया है।

Initiating suo motu proceedings, Delhi High Court issues notices to state government and civic bodies over their preparedness to tackle vector-borne diseases including dengue & chikungunya in view of the onset of monsoon pic.twitter.com/M4zWEOLjyx

— ANI (@ANI) May 24, 2021

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां बढऩे की आशंका : अदालत
राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों की समस्या पर चिंता जताते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यदि तत्काल स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कोविड-19 महामारी के बीच मच्छर से फैलने वाली बीमारियां बढ़ सकती हैं, जिससे स्थिति और विकट हो सकती है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की एक पीठ ने दिल्ली में मच्छरों की समस्या पर स्वयं संज्ञान लेते हुए कहा कि महामारी के मद्देनजर दिल्ली सरकार तथा निकाय संस्थाओं द्वारा उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं हैं।

स्थिति रिपोर्ट करें पेश
अदालत ने दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम, दिल्ली छावनी और नई दिल्ली नगर परिषद को निर्देश दिया कि वे मच्छरों की समस्या के निदान के लिए उठाए गए कदमों और भावी कार्रवाई पर अपनी स्थिति रिपोर्ट पेश करें। मामले की अगली सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने 28 मई को होगी।

बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
झारखंड के मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने लोगों से सर्वे टीम को बीमारियों के बारे में सही-सही जानकारी देने की अपील की
बालिकाओं को आत्मरक्षा और सिलाई का प्रशिक्षण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल
भिलाई के युवा ने किया कोक ओवन चार्जिंग तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव, ऊर्जा और समय दोनों की होगी बचत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नागरिकों को बेहतर सुविधा देने एल्डरमेन बनाऐंगे कार्य योजना… निचली बस्ती की पुलिया का होगा संधारण… बैठक में लिया गया निर्णय
Next Article राहत की खबर: प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ी रिकवरी दर… प्रदेश की औसत रिकवरी दर भी बढ़कर 92 प्रतिशत हुई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?