ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त के मार्गदर्शन में गठित ब्लाक समिति करेगी कालोनी में मेन्टनेस
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

आयुक्त के मार्गदर्शन में गठित ब्लाक समिति करेगी कालोनी में मेन्टनेस

By @dmin Published February 5, 2020
Share
SHARE

आईएचएसडीपी कालोनी में आवास आवंटन के बाद आवास में नहीं रहने वाले लोगों का आवंटन
निरस्त किया जाएगा  कॉलोनी निवासी स्वयं लगा रहे हैं अपने घरों के पानी निकासी के लिए पाइप

दुर्ग. उरला में निर्मित आईएचएसडीपी आवास कालोनी में कचरा फेंक कर और पानी बहा कर गंदगी करने वाले निवासियों को जुर्माना भरना पड़ा। आवास आवंटन के बाद भी कॉलोनी में निवास नहीं करने वाले हितग्राहियों का आवास आवंटन निरस्त किया जाएगा। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार सभी बंद पड़े आवासों के हितग्राहियों को सूचना नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री बर्मन के द्वारा आईएचएसडीपी आवास कॉलोनी में निरंतर मानिटरिंग और भ्रमण के बाद उन्होंने कॉलोनी के ऊपर हिस्से में रहने वाले सभी लोगों से अपील कर कहा की वह अपने घरों का पानी निकासी के लिए पाइप लगवाएं । यह कार्य अपने स्वयं के खर्च से करायें । आयुक्त के अपील के बाद निवासी अपने-अपने ब्लाकों में निस्तारी के बाद वेस्ट पानी निकासी के लिए पाइप लगवा रहे हैं। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन में इस कालोनी के आगे-पीछे संपूर्ण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराने के बाद कालोनी को स्वच्छ रखने प्रत्येक ब्लाक स्तर पर समिति का गठन कराया गया है। सफाई के दौरान कालोनी निवासियों को कचरा बाहर नहीं फेकने और गंदगी नहीं करने की हिदायत दी गई थी। निगम अमले ने आज जाकर निरीक्षण किया जहाॅ विभिन्न ब्लाकों के निवासियों द्वारा कचरा बाहर फेका गया था गंदगी फैलायी गई थी एैसे 10 निवासियों से कुल 3100 रु0 जुर्माना वसूल कर दोबारा कचरा फेककर गंदगी नहीं करने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा इसके बाद अधिक राशि जुर्माना लेने कहा गया है। कार्यवाही के दौरान सहा0 राजस्व निरीक्षक योगेश सूरे, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी, उमेश चंद्राकर, उमेश यादव, शंकर यादव उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आईएचएसडीपी आवास कालोनी में निरंतर सफाई अभियान चलाकर कालोनी के आगे-पीछे सभी जगह से कचरा उठवाया गया। नालियों की सफाई की गई। कालोनी के ब्लाकों में ऊपर के आवासों में रहने वालों के द्वारा निस्तारी पानी को खुले में बहाया जाता था इससे आस-पास गंदगी रहता था साथ ही ऊपर के लोग कचरा ऊपर से ही फेक देते थे। सभी को समझाईश दिया गया था कि कोई भी कचरा नहीं फेकेगा। और पानी निकासी के लिए वे पाइप लगवायें। इसके अंतर्गत ब्लाक निवासियों द्वारा अपने खर्चे पर पानी निकासी के लिए पाइप लगवाया रहे है वहीं कचरे को एकत्र कर रख रहे हैं। जिन लोगों ने कचरा बाहर फेकते थे उनमें वसुंधरा सदन में 4 लोगों को 200-200 रु0 जुर्माना किया गया उसी प्रकार मनोरमा सदन में 3 लोग, कोसी सदन ममें 2, केलो सदन में 3 लोग, कावेरी सदन में 3 निवासियों से जुर्माना वसूल किया गया।

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin February 5, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजनांदगांव को योग स्पर्धा में मिला 8 कांस्य पदक
Next Article भारतमाता आरती में अभ्युदय स्कूल ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?