ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आठ दस लोगों को एमपी ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

आठ दस लोगों को एमपी ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

कवर्धा। कोरोना वायरस के संक्रमण को जिले से बाहर रोकने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। वहीं जिले की सीमाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस बीच चिल्फी पुलिस ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की ओर 8, 10 लोगों को लेकर जा रही एक ट्रक को जब्त करने मे सफलता पाई है। ट्रक में सवार लोग भाग पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। चिल्फी थाना के प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश की ओर जा रही ट्रक क्रमांक जीजे 03 ए 6339 के चालक ने पुलिस चेकिंग को देखकर कुछ दूर पहले ही ट्रक को रोक दिया और उसमें बैठे आठ-दस व्यक्ति भाग गए। ट्रक चालक ने अपना नाम बृजेश सिंह पिता रघुराज सिंह परिहार ग्राम पहुआ पूरा थाना पिनाहट जिला आगरा उत्तर प्रदेश बताया। ट्रक चालक बृजेश ने भागे व्यक्तियों के बारे में पूछताछ में बताया कि पैसा लेकर ट्रक के पीछे डाला में 8, 10 सवारी बैठाकर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर ले जा रहा था। इस दौरान धारा 188 भादवि का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रक को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। टीआई श्री तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा अजीत कुमार ओगरे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला के निर्देश पर कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए एनएच 30 पर लोगों की आवाजाही एवं एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध के चलते नाकेबंदी पॉइंट लगाकर सघन चेकिंग की जा है।

आतंकी हमले में घायल पूजा अग्रवाल की हुई अम्बेडकर अस्पताल में जांच, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए थे निर्देश
मुख्यमंत्री साय श्रीश्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल, बोले- हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध
सीएम साय के निर्देश के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज, सुकमा में नक्सली स्मारक ध्वस्त
सामाजिक परिचय सम्मेलन व आदर्श सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने की जरूरत : विष्णुदेव साय
भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थ जनरल मैनेजर पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’ का विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दशरंगपुर के पास 40 मजदूरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा, प्रशासन ने कराया भोजन
Next Article विभिन्न संगठन, समाजसेवी, समुदाय, व्यापारी गण जरूरतमंदों को कर रहे हैं भोजन वितरण, चाय बैंक वाली संस्था ने वितरण किया चाय

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?