ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंध्रप्रदेश और उड़ीसा से आ रही गांजे की बड़ी खेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

आंध्रप्रदेश और उड़ीसा से आ रही गांजे की बड़ी खेप

By @dmin
Published: January 15, 2020
Share
SHARE

जबलपुर । शहर में गांजा की तस्करी करने वाले कुल ९ आरोपियों को अलग-अलग थानाक्षेत्रों की पुलिस ने दबोचा और उनसे ३५ किलो ८०० ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी कहां से गांजे की खेप लेकर आये थे और किसे सप्लाई करने वाले थे पुलिस पूछताछ कर रही है। तिलवारा पुलिस ने दो, माढ़ोताल पुलिस ने १ और गोराबाजार पुलिस ने एक युवक को व केंट पुलिस ने चार महिलाओं व एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।
तिलवारा में १२ किलो गांजा जब्त……..
तिलवारा थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे ने बताया तिलवारा घाट के नये पुल के मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे तीन आरोपियों को बरगी हिल्स निवासी धीरेन्द्र तिवारी, रामपुर बघेलान सतना निवासी अभिषेक चौबे, और कजरवारा पुरानी बस्ती निवासी सौरभ झारिया को गिरफ्तार कर इनके पास से १२ किलो ५०० ग्राम गांजा जब्त कर लिया गया। पूछताछ करने पर उक्त गांजा आंध्रप्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा लाकर देना बताया गया है, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
माढ़ोताल पुलिस ने भी दबोचा आरोपी……..
माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटगी बाईपास ब्रिज के पास छतरपुर निवासी एक रामजी सोनी को गिरफ्तार कर उसके बैग की तलाशी ली गई। बैग के अंदर ३ किलो ६०० ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गोराबाजार में पति पत्नी गिरफ्तार……….
गोराबाजार में गांजा तस्करी में लिप्त पति पत्नी को गिरफ्तार किया। आरोपी दंपत्ति सागर जिले के महुना ग्राम के निवासी बताये गये है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर गोराबाजार पुलिस ने तिलहरी मोड के पास दबिश देकर ४० वर्षीय अमोल प्रजापति और ३० वर्षीय उसकी पत्नी सविता प्रजापति को गिरफ्तार कर उनके बैग की तलाशी कर अमोल प्रजापति के बैंग मे मिले बड़े पैकेट में ०२ किलो ८०० ग्राम गांजा तथा श्रीमति सविता प्रजापति के थैले में ०१ किलो ९०० ग्राम गांजा होना पाया गया, दोनो आरोपियों से कुल ४ किलो ७०० ग्राम गांजा जब्त कर लिया गया।
वैंâट में महिला तस्कर गिरोह अंदर…….
इसी प्रकार कैंट पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल १५ किलो गांजा जब्त किया। यह महिलायें उड़ीसा से गांजे की सप्लाई करने यहां आई थी। पुलिस के मुताबिक नर्मदा क्लब के पास पेड़ के नीचे चार महिलायें प्लास्टिक के रंग-बिरंगे थैलों में गांजे की सप्लाई के लिये ग्राहक के लिये बैठी थी। यहां पुलिस ने ३० वर्षीय कौशल्या भोई, ५० वर्षीय श्रीमति बडा राना, ३० वर्षीय श्रीमति अहिल्या माझी, २६ वर्षीय कुमारी कविता भोई, को गिरफ्तार किया है। चारों के पास बैग में गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सोनिया का पीएम मोदी को पत्र, बोलीं- एक वैक्सीन के 3 दाम कैसे? फ्री टीके देने से बच रही सरकार
आरबीआई ने दिए संकेत, जल्द और कम हो सकती है ब्याज दर…. उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
इस गांव में पंचायत ने बनवाया ऐसा टॉयलेट कि देखने वाले हैरान, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल.. जानिए कहां का है यह मामला
भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज 12 मार्च से…. यहां देखें पांच मैचों का पूरा शेड्यूल
राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान-गुजरात के बाद अब एमपी में नवजातों की मौत, 12 घंटे में छह मासूमों ने तोड़ा दम
Next Article सुनील शेट्टी ने अहान को लेकर कहीं ये बात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?