ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदर्श व्यक्तित्व का युवा ही राष्ट्र निर्माण कर सकता है – दीया छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

आदर्श व्यक्तित्व का युवा ही राष्ट्र निर्माण कर सकता है – दीया छत्तीसगढ़

By @dmin
Published: January 28, 2020
Share
SHARE

अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा दिव्य भारत युवा संघ ने 20 जनवरी से 25 जनवरी तक ओड़िशा के बालेश्वर एवं जाजपुर के 15 से अधिक शिक्षण संस्थानों पर डिवाइन वर्कशॉप आयोजित कर 3000 से अधिक युवाओं को अपने व्यक्तित्व को परिष्कृत करते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपनी सफल भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया । जिला शासकीय हाई स्कूल जाजपुर, गुरुकुल कलिंगा रेसिडेंसियल कॉलेज जाजपुर, बिद्वान रेसिडेंसियल साइंस कॉलेज जाजपुर, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी गोपालपुर, बालेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपालपुर डिग्री कॉलेज, जगन्नाथ साइंस कॉलेज, वीनस ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न स्कूलों में वर्कशॉप आयोजित कर मुख्य प्रवक्ता दीया छत्तीसगढ़ से डॉ योगेंद्र कुमार एवं इंजीनियर युगल किशोर साहू ने युवाओं को मातृभूमि के लिए अपनी प्रतिभा एवं समय नियोजित करने की प्रेरणा दी। डॉ योगेंद्र कुमार ने मानवीय उत्कर्ष के महत्व को समझाते हुए बताया कि मनुष्य का जीवन अग्नि की तरह होता है जिसमे अगर हम कूड़ा कचरा डालें तो दुर्गन्ध आती है और अगर हवन सामग्री डालें तो सर्वत्र सुगंध फैलता है, अगर हमे अपने जीवन को निरंतर उत्कर्षता की ओर ले जाना है तो उपासना, साधना और आराधना को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक अध्यात्मवाद की बारीकियों को बड़े ही सवेंदनशील एवं भावनात्मक तरीके से समझाया। इंजीनियर युगल किशोर ने युवाओं को इस भागदौड़ एवं चकाचौंध से भरी जिंदगी में भीड़ का हिस्सा ना बनते हुए अपनी एक नई पहचान और आदर्श व्यक्तित्व बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि भारत मे 67 प्रतिशत जनसंख्या युवा है, लेकिन आज का युवा अपनी जिंदगी में ही इतना व्यस्त है कि प्रकृति, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका नही निभा रहा है। युवा प्रतिदिन 10 मिनट की आत्म समीक्षा, भगवान के प्रति अगाध श्रद्धा एवं अपने अहंकार को गलाकर अपने व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बना सकता है। इस पांच दिवसीय युवा जागृति अभियान के सफलता पूर्वक आयोजन में दीया ओड़िशा से राजेश कुमार पांडा, ज्योतिर्मय दास, मदन मोहन राउत, रघुनाथ ढाल, पिताबाश दास, संतोष कुमार जेना एवं रेवती बाला पंडा ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम की प्रेरणास्त्रोत दीया ओड़िशा की सुश्री कुमुदनी मुदुली एवं सुश्री तिलोत्तमा मुदुली रही।

ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद
संकल्प से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : वंचित समूहों के युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने एक दिवसीय कार्यशाला
अलग अलग निर्धारित तिथि में खाते से निकाली जा सकेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की धनराशि
गंदगी फैलाने पर उड़नदस्ता की टीम ने लगाया जुर्माना
मध्यप्रदेश का शराब खपाने पाने वाले दो आरोपी चढ़े भिलाई पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यावरण सुधार की श्रृंखला में शहर में बनेंगे उद्यान : वोरा
Next Article कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया कतार में लगकर आम लोगों की तरह मतदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?