ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित 99.6 प्रतिशत राशनकार्डो में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण… 68.04 लाख राशनकार्डों में से 67.77 लाख राशनकार्डों में की गई आधार नंबर की सीडिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित 99.6 प्रतिशत राशनकार्डो में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण… 68.04 लाख राशनकार्डों में से 67.77 लाख राशनकार्डों में की गई आधार नंबर की सीडिंग

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
There has been a big change in this rule related to Aadhaar
There has been a big change in this rule related to Aadhaar
SHARE

रायपुर। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं वन नेशन वन राशनकार्ड के अंतर्गत तथा कोर पीडीएस में हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन सामग्री वितरण के लिए राशनकार्डो में पंजीकृत सदस्यों के आधार नंबर सीडिंग की कार्यवाही जारी है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत वर्तमान में 68.04 लाख राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 2.51 करोड़ सदस्य पंजीकृत है। वर्तमान में प्रचलित 68.04 लाख राशनकार्डो में से 67.77 लाख अर्थात् 99.60 प्रतिशत राशनकार्डो में आधार नंबर की सीडिंग पूर्ण हो गई है। मात्र 27,640 राशनकार्डो में आधार सीडिंग शेष है। इनमें से अधिकांश राशनकार्ड दुर्गम नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं सुकमा जिले के है। आधार सीडिंग किये गये राशनकार्डो में से 63.74 लाख राशनकार्डो में कम से कम 01 सदस्य के आधार प्रमाणीकृत है।
गौरतलब है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में आधार नंबर को अनिवार्य नहीं किया गया है, ताकि पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राही राशन प्राप्त करने से वंचित ना रहे और उन्हें प्रतिमाह राशन सामग्री प्राप्त हो सके। राज्य में भी सभी हितग्राही को जिनके आधार नंबर सीडिंग नहीं है या आधार नंबर त्रुटिपूर्ण है, उन्हें प्रतिमाह राशन सामग्री प्रदाय किया जा रहा है। राज्य के जिन व्यक्तियों के पास आधार नंबर नहीं है, उनका आधार पंजीयन कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। राशनकार्डो में हितग्राहियों के वास्तविक एवं सही आधार नंबर की सीडिंग की जा रही है। हितग्राहियों के सही आधार नंबर प्राप्त करने के लिए क्यू.आर. कोड के माध्यम से आधार नंबर लेकर राशनकार्डो में सीडिंग की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राशनकार्डो में पंजीकृत 2.51 करोड़ सदस्यों में से 2.50 करोड़ सदस्य अर्थात् 99.38 प्रतिशत सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग की गई है। 1.56 लाख सदस्यों के आधार नंबर प्राप्त कर सीडिंग की कार्यवाही की जा रही है। आधार सीडिंग किये गये सदस्यों में से 2.13 करोड़ अर्थात् 85 प्रतिशत सदस्यों के आधार प्रमाणीकृत है। सीडिंग किये गये आधार नंबरों के प्रमाणीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। आधार नंबर प्रमाणीकरण में 36.49 लाख सदस्यों के आधार नंबर में सामान्य त्रुटियां जैसे – राशनकार्ड एवं आधार में नाम में मात्रात्मक त्रुटि, 14 अंको वाले आधार नंबर में से कुछ नंबर की एन्ट्री में त्रुटि आदि पाये गये है। इन त्रुटिपूर्ण आधार नंबरों के सुधार की कार्यवाही निरंतर जारी है। विगत 01 वर्ष में 25.25 लाख त्रुटिपूर्ण आधार नंबरों का सुधार किया गया है।
रायपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 5.28 लाख राशनकार्ड प्रचलित है। इनमें से 5.27 लाख राशनकार्डो में आधार सीडिंग की गई है तथा 4.80 लाख राशनकार्डो में कम से कम 01 आधार नंबर प्रमाणीकृत है। जिले में प्रचलित इन राशनकार्डो में कुल 19.59 लाख सदस्य पंजीकृत है, जिनमें से19.51 लाख अर्थात् 99.59 प्रतिशत सदस्यों की आधार सीडिंग हो गई है। जिले में केवल 7,954 सदस्यों की आधार सीडिंग की कार्यवाही शेष है। सदस्यों के सीडिंग किये गये आधार में से 15.61 लाख अर्थात् 80 प्रतिशत सदस्यों के आधार प्रमाणीकृत है। आधार प्रमाणीकरण में 3.83 लाख सदस्यों के आधार नंबर त्रुटिपूर्ण पाये गये। इनमें से विगत 01 वर्षो में 96,102 त्रुटिपूर्ण आधार नंबरों का हितग्राहियों से सही आधार प्राप्त कर सुधार किया गया है।

सुने मकान में सेंधमारी : बदमाशों ने घर के बर्तनों पर किया हाथ साफ, शिकायत के बाद पकड़ाए तीन आरोपी
बलौदा बाजार में पुलिस ने जब्त किए एक करोड़ 12 लाख नगदी, कार से ले जा रहा था ड्राइवर
सौर ऊर्जा जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान में शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ में ऊर्जा उत्पादक के साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता
Good News : इन्द्रावती टायगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ एक और बाघ… बढ़कर संख्या हुई इतनी
बदला मौसम का मिजाज: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, दो दिनों में गिरेगा पारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच को लगी गोली, 15 को चोटें आईं कोटा में दिनदहाड़े दुकानदार पर बरसाईं गोलियां, देखें- सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Next Article राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें राज्यपाल संग शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल नहीं हुए 24 विधायक, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?