ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक से लूट, आधी रात तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर किया कांड, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक से लूट, आधी रात तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर किया कांड, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published April 10, 2025
Share
लूट के आरोपी
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक से तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट की। बाइक सवार युवक देर रात बदमाशों ने रोका और उसे चाकू दिखाकर उसके पास से नगदी, मोबाइल व एक आधार कार्ड लूट लिया। मामले में शिकायत मिलने के बाद जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

जामुल पुलिस के अनुसार प्रार्थी कुलदीप निषाद निवासी बाजार चैक ग्राम अहेरी थाना नंदिनी नगर ने जामुल थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। 8 अप्रैल 2025 की रात करीबन 12:30 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी से अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहा था। एमपीईबी चौक जामुल के पास स्कूटी सवार 3 लड़के आये और धारदार चाकू दिखाकर मारपीट किया। युवक की जेब में रखी नगदी 500 रुपए, मोबाइल फोन और आधार कार्ड लूट कर भाग गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थी द्वारा बताये हुलिए के आधार पर संदेहियो को पकड़कर पूछताछ की गई। पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे किन्तु बारिकी से पूछताछ करने पर लूट करना स्वीकार किया। तीनों ने साथ मिलकर इस  घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी से लूटी गई 500 रुपए नगदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी व धारदार चाकू जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दिशु जगत पिता संतोष जगत (19) निवासी न्यू खुर्सीपार केनाल रोड उड़िया मोहल्ला, हिमांशु सिंह पिता हेमराज सिंह (20) निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे लक्ष्मी पारा जामुल तथा जय कुमार साहू उर्फ छोटु उर्फ डीजे पिता दुजेराम साहू (18) साल निवासी वार्ड 03 संतोषी चौक जामुल शामिल है। आरोपी दिशु जगत पूर्व में नेवई क्षेत्र में एटीएम तोड़फोड़ के मामले में जेल जा चुका है। तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण व पीड़ित राहत पुनर्वास नीति, सभी जिलों में बनेंगी समितियां
Next Article CG News : निर्माणाधीन टंकी से गिरने से राजमिस्त्री की मौत, रात में सोने के लिए चढ़ा सुबह मिली लाश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?