ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ा था युवक तभी कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला, नोचकर ले ली जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ा था युवक तभी कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला, नोचकर ले ली जान

By Mohan Rao
Published: April 16, 2023
Share
युवक पर कुत्तों का हमला
SHARE

अलीगढ़ Aligarh. कुत्तों के आतंक का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में घूम रहे युवक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है। यहां घूम रहे युवक को कैंपस के अंदर 10 से 12 आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सफदर अली के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉग बाइट की ये पूरी घटना AMU कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे सिविल लाइन निवासी सफदर अली AMU कैंपस के अंदर घूम रहा था। तभी 10 से 12 कुत्तों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे इतनी बुरी तरह नोचा कि थोड़ी ही देर बाद सफदर की मौत हो गई।. घटना के समय सफदर अकेला था। जिस समय कुत्तों ने हमला किया उस दौरान उसने काफी बचने का प्रयास भी किया लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे कोई मौका नहीं दिया। थोड़ी देर बाद लोगों ने सफदर को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। फिर उन्होंने जब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि कुत्तों के काटने के कारण सफदर की मौत हुई है। एसपी कुलदीप गुणावत ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Breaking News : भिलाई के हैंडबॉल खिलाड़ी की कोलकाता में मौत!.. गुवाहाटी जा रही थी टीम हावड़ा में लापता हुआ खिलाड़ी
चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर भागा बदमाश, दो माह बाद आया पुलिस के हाथ
बगावत के बाद नर्म पड़ी सुभद्रा सिंह, लेंगी नामांकन वापस
‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : कल श्री राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास की दी जाएगी संगीतमय प्रस्तुति
हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नर ने देखा दुर्ग की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट, अफसरों को दिए सुधार के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीवानगी: 'तुम लोग मैच देखो, मैं प्रीति जिंटा को देखने आया हूं', पोस्टर लेकर लखनऊ के इकाना पहुंचा फैन दीवानगी: ‘तुम लोग मैच देखो, मैं प्रीति जिंटा को देखने आया हूं’, पोस्टर लेकर लखनऊ के इकाना पहुंचा फैन
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 182 # 16 april 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?