ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के भाई सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, मातर कार्यक्रम में हुई थी वारदात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के भाई सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, मातर कार्यक्रम में हुई थी वारदात

By Mohan Rao
Published: October 24, 2025
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के रानी तराई थाना क्षेत्र के तहत खर्रा गांव में बीती रात प्रेम प्रसंग के कारण हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच अरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक युवक की गर्लफ्रेंड का भाई व उसके चार साथी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। रानी तराई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार की रात का है। खूबीराम साहू पिता कृष्ण कुमार साहू (24) रेंगा कठेरा गांव का रहने वाला था। खूबीराम रानीतराई के खर्रा गांव में मातर उत्सव पर आयोजित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि खर्रा गांव में ही उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मातर उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम देखने के लिए खूबीराम खर्रा आया तो अपनी प्रेमिका को बुलाया और उसके साथ घूमने निकला। युवती के भाई के दोस्तों ने दोनों को साथ साथ घूमते देख लिया। इस बात की जानकारी दोस्तों ने युवती के भाई को दी।

युवती के भाई को यह बात नागवार गुजरी और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूबीराम को मारने की साजिश रची। इसके बाद खूबीराम की तलाश शुरू की गई। वह कार्यक्रम स्थल के पास में ही मिल गया। आरोपियों ने खूबीराम को कार्यक्रम स्थल से अलग ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। वारदात की जानकारी लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौका देख सभी आरोपी वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए। इस पूरे मामले में ग्राम लोहार पचरा निवासी विजय साहू ने रानी तराई थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 103, 190, 191(1) (2) (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि खूबीराम साहू ग्राम रेंगाकठौरा का ग्राम खर्रा की युवती से प्रेम संबंध होने के कारण ग्राम खर्रा में मातर कार्यक्रम देखने आया हुआ था, इसकी जानकारी युवती के भाई सौरभ यादव उर्फ योगेश्वर के दोस्तों को होने पर, उन्होंने सौरभ यादव को बताया। सौरभ यादव अपने दोस्तों आशीष, मनीष, आकाश भारती उर्फ बाटूल एवं सन्नी के साथ मिलकर साबीराम साहू को धारदार चाकू से संघातिक चोट पहुंचाकर फरार हो गए । घटना के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार कर मामले की विवेचना की जा रही है।

इस राज्य के किसान छत्तीसगढ़ में धान और गन्ना की कीमत को देख हुए उत्साहित…
बड़ी खबर: वैक्सीनशन को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- वैक्सीन को लेकर अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे केंद्र सरकार… अन्य कंपनियों में भी कोविड वैक्सीन का उत्पादन करवाने की करे व्यवस्था
Breaking News : दुर्ग में हत्या कर लाश नाली में फेंकी, सफाई कर्मियों की नजर पड़ी तो पहुंची पुलिस
रिटायर्ड आईपीएस रविन्द्र भेंडिया का हार्टअटैक से निधन… सीएम बघेल ने जताया शोक
कोवैक्सीन पर बड़ी खबर: देसी वैक्सीन ने बंदरों के शरीर से भगाया कोरोना वायरस… 20 बंदरों को चार समूहों पर रिसर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी के प्रवास की तैयारियों का सीएम साय ने लिया जायजा, बोले- प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, गृहविभाग ने जारी किए आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?