ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल व बाइक के की लिए युवक हत्या, नशे में धुत दोस्त के हाथ पैर बांधकर बहा दिया था नहर में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimedhamtariFeatured

मोबाइल व बाइक के की लिए युवक हत्या, नशे में धुत दोस्त के हाथ पैर बांधकर बहा दिया था नहर में

By Mohan Rao
Published: October 10, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
SHARE

धमतरी। धमतरी जिले के बिरेझर-सिर्री रोड नहर पुल में मिले लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक मृतक का दोस्त है और उसकी बाइक व मोबाइल के लिए हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले का गुरुवार को पुलिस चौकी बिरेझर और साइबर सेल ने खुलासा किया है।

बता दें नौ अक्तूबर को सिर्री रोड नहर पुल में एक युवक का लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव की पहचान पहचान ग्राम कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में हुई थी। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पता चला कि मृतक किशोर आखरी बार ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकेश साहू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ  की।

पुलिस की पूछताछ में मुकेश साहू ने सारी सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि वह और किशोर साहू और अन्य दोस्तों ने एक साथ मिलकर शराब पी। शराब खत्म होने पर बाकी दोस्त शराब लेने चले गए और उस समय मुकेश और किशोर ही वहां थे। ज्यादा शराब पीने के कारण किशोर नशे में धुत हो गया। इस दौरान मुकेश की नीयत बिगड़ी और उसने किशोर की बाइक व मोबाइल हड़पने का प्लान बनाया। इसके बाद किशोर को छोड़ने के लिए उसे उसी की बाइक पर बिठाया और ले गया। नहर के पास पहुंचकर किशोर के हाथ पैर बांधे और उसे नहर में डूबा दिया। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश साहू को जेल भेज दिया है।

नक्सल पीडि़त महिलाओं ने सीएम बघेल और प्रियंका गांधी को बताए अपने स्वावलंबन की कहानी
आकस्मिक हृदयाघात पर परिचर्चा : विशेषज्ञों ने बताया क्या है कारण, सीपीआर का महत्व भी समझाया
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से 21 अफसर कर रहे नौकरी, दिव्यांग संघ का बड़ा आरोप… लिस्ट भी किया जारी
सरकारी हॉस्टल में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं 8 किमी. पैदल निकल गईं कलेक्टर से मिलने, मचा हड़कंप
एस आर हॉस्पिटल की टीम ने एक वर्ष के बच्चे की कटी जीभ का किया सफलता पूर्वक इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल्याण पी.जी. कॉलेज में रास गरबा का आयोजन संपन्न कल्याण पी.जी. कॉलेज में रास गरबा का आयोजन संपन्न
Next Article महादेव सट्टा किंग दुबई से गिरफ्तार, ईडी की गिरफ्त में सौरभ चंद्राकर… रायपुर लाने की तैयारी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?