ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्टिवा सवार युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत, कुम्हारी स्टेशन चौक पर देर रात स्पोर्ट्स कार ने मारी टक्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

एक्टिवा सवार युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत, कुम्हारी स्टेशन चौक पर देर रात स्पोर्ट्स कार ने मारी टक्कर

By Mohan Rao
Published: January 18, 2025
Share
कुम्हारी में हादसा
SHARE

खारुन ग्रीन कालोनी से खाना खाने ढाबा जाते समय हुए हादसे का शिकार

भिलाई। कुम्हारी के स्टेशन चौक पर फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार आधीरात के बाद लगभग 2.30 बजे तेज रफ्तार कार की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे में एक युवती घायल हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक व युवती की पहचान हर्ष साहू पिता रथ साहू (19) निवासी मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया एवं नेहा भास्कर पिता श्रवण कुमार भास्कर (19) बीसीएम कालोनी खोंगापाली मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया निवासी के रूप में हुई है। वे खारुन ग्रीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से खाना खाने ढाबा की ओर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार खारुन ग्रीन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के थर्ड फ्लोर स्थित फ्लैट नं 309 से दो युवक और तीन युवतियां दो अलग-अलग दुपहिया वाहन में रात 2.30 बजे खाना खाने ढाबा जाने कुम्हारी स्टेशन चौक की ओर निकले थे। हर्ष साहू की मोटर साइकिल सीजी 04 पीवी 6230 को रोहित साहू चला रहा था और पीछे शालमनी बघेल बैठी थी। नीतू वर्मा की एक्टिवा सीजी 22 एम 4213 को हर्ष साहू चला रहा था। इसके पीछे नीतू वर्मा और नेहा भास्कर बैठी हुई थी। दोनों अलग-अलग दुपहिया वाहन में पांचों आगे पीछे चल रहे थे।

तभी स्टेशन चौक के पास फोर्ड इको स्पोर्ट्स कार सीजी 07 बीडी 6641 ने रायपुर से दुर्ग की दिशा में तेज रफ्तार से जाते हुए एक्टिवा वाहन को जबरदस्त ठोकर मार दिया। मोटर साइकिल में साथ चल रहे रोहित साहू ने घटना की जानकारी 112 को कॉल करके दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को नजदीकी एपेक्स अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हर्ष साहू और नेहा भास्कर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक हर्ष साहू के दोस्त रोहित साहू ने बताया कि वह देर रात खारुन ग्रीन में हर्ष साहू, अंश जायसवाल और आयुष साहू के साथ फ्लैट में बैठकर बातचीत कर रहे थे। रात 1.30 बजे हर्ष के परिचित नीतू वर्मा, शालमनी बघेल और नेहा भास्कर वहां पहुंचे। इसके बाद रात को ही खाना खाने ढाबा जाने का प्लान बना और और दो अलग-अलग दुपहिया वाहन में पांचों निकले थे। इसी दौरान कुम्हारी चौक के पास हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही वे मनेंद्रगढ़ से रवाना हो गए हैं।

ललिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- मेरी जीवन भर की पूंजी भाभी के इलाज में खर्च हो जाती, यदि आपकी सहायता नहीं मिलती
गौठान दिवस पर बनाये गये गौठानों के रिपोर्ट कार्ड पर गहन समीक्षा का दौर आरंभ
बेरोजगार युवाओं के लिए मौका: अग्रिशमन व आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलेगा रोजगार
महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन बना श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का केंद्र, अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु उठा चुके हैं लाभ
बिलासपुर कबड्डी खेलने निकला दुर्ग का छात्र फंदे पर झूला, इंस्टा पर लाइव आकर दे दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 96 # 18 January 2025
Next Article 30 मवेशियों को कत्लखाने ले जा रहे थे तस्कर, गुंडरदेही में रेलवे क्रासिंग के बाद गाड़ी छोड़कर भागे बदमाश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?