ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: A Wednesday: हादसों का बुधवार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, जानिए कहां क्या हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 09 # 21 October 2026
October 21, 2026
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

A Wednesday: हादसों का बुधवार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, जानिए कहां क्या हुआ

By Om Prakash Verma Published March 28, 2024
Share
A Wednesday: हादसों का बुधवार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, जानिए कहां क्या हुआ
A Wednesday: हादसों का बुधवार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या, जानिए कहां क्या हुआ
SHARE

दुर्ग/रायपुर। प्रदेश में बुधवार का दिन हादसों वाला रहा। कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या और कहीं प्रेम प्रसंग में कई जाने चली गई। वहीं दुर्ग में रसमडा स्थित जेडी इस्पात प्लांट में हॉट मैटल के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी में कार्य करने वाले मजदूरों ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपयों की मुआवजा की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अड़े रहे। इधर अंजोरा पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक मूल रूप से झारखंड का रहने वाला जितेंद्र भुइंया कुछ महीना पूर्व ही जेडी इस्पात पावर प्लांट में बतौर मजदूरी के लिए आया था। जहां काम के दौरान कल देर रात जब वह इंडेक्सन फर्नेस की सफाई कर रहा था। तभी गर्म मैटल उछलकर उसके ऊपर आ गिरा जिसके कारण वह पूरी तरह झुलस गया। इस घटना के बाद अंजोरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच को शुरू कर दिया है।

इधर कंपनी मालिक ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपयों का मुआवजा के रूप ने तीन अलग अलग चेक दिया है। घटना को लेकर फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूरों ने फैक्ट्री में सेफ्टी और मेटेनेंस को लेकर आरोप लगाया है कि कंपनी के मालिक के मजदूरों को बिना सेफ्टी नॉम्र्स के मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है। दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

बलरामपुर रामनुजगंज में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या
बलरामपुर रामनुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक दो में बहन के साथ रहने वाले 18 वर्षीय युवक को बेहोश की स्थिति में वार्ड क्रमांक पांच में देखा गया, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले में 302 का अपराध कायम कर दो युवतियों को हिरासत में ले पूछताछ की। प्रेम प्रसंग में हत्या होना बताया जा रहा है। पुलिस ने एक-दो दिन में पूरे मामले के खुलासे की बात कही है।

कांकेर में सखी वन सेंटर में महिला ने लगाई फांसी
कांकेर के सखी वन स्टॉप सेंटर में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस को रात्रि में सूचना मिली थी कि एक महिला लोगो से पैसा मांग रही है। पुलिस ने रात्रि में महिला सखी वन स्टॉफ सेंटर छोड़ दिया था। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो महिला कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर देखा कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
महिला के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बताया जा रहा है कि महिला कोंडागांव जिला के विश्रामपुरी कलगांव की रहने वाली है। पुलिस परिवार से संपर्क करने का प्रयास करते हुए जांच में जुट गई है।

जगदलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के 5वीं बटालियन के सामने बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक चालक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस घटना के बाद सामने से आ रहे ट्रक चालक ने सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से गुजर गया, इस घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि राजस्थान निवासी शैतान सिंह 30 वर्ष अपने दोस्तों के साथ कुछ वर्षों से जगदलपुर में रहकर टाइल्स लगाने का काम कर रहा था, मंगलवार को अभी अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर टाइल्स लगाने के लिए जगदलपुर गया था।
रात को जगदलपुर से वापस भडिसगाँव जा रहा था कि अचानक से 5वीं बटालियन के सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई, इस घटना में दोनो बाइक सवार गिर पड़े, वही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क पर गिरे शैतान सिंह के ऊपर से ट्रक चढ़ा दिया, इस घटना में शैतान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

अंबिकापुर में शराबी पति ने की पत्नी की हत्या
अंबिकापुर में शराब पीने की बात को लेकर नाराज पति ने पत्नी की लकड़ी फारी से वार कर उसकी हत्या कर दिया था। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी स्वयं प्रार्थी बनकर पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी को किसी कारणवश मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक़ 26 मार्च 2024 को थाना कमलेश्वरपुर में प्रार्थी झिटकू मंझवार पिता पूरन मझवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी ललया, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा सूचित किया गया, कि इसकी पत्नी शामपति दिनांक 25 मार्च को रात लगभग 10 बजे खाना खाकर उसके साथ सोयी थी, कि सुबह लगभग 05 बजे प्रार्थी अपने पत्नी को उठाया तो नहीं उठी, हाथ-पैर ठण्डा हो चुका था और सिर के पीछे से खून निकल रहा है, देखकर अपने पिता पूरन को बताया जो थाना के डॉयल 112 गाड़ी को फोन कर सूचना दिये हैं, शामपति को मौत सिर में चोट लगने व खून निकलने से हुआ है, कि रिपोर्ट पर मर्ग इण्टीमेशन दर्ज कर शव पंचनामा व अन्य जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई।
जांच में पता चला कि पति झिटकू मंझवार द्वारा दिनांक घटना को अपनी पत्नी से शराब पीने की बात को लेकर नाराज होकर मारपीट करना व उसके पश्चात् लकड़ी का फारी से वार कर हत्या करना पाये जाने से झिटकू मझवार के विरूद्व 302 भादसं धारा सदर का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

कोरबा में बुजुर्ग ने की आत्महत्या
कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के तहत गुरसिया का पूरा मामला है जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है ग्रामीण बुधराम किसी काम से बाहर गया हुआ था जहां वापस लौटने पर शराब के नशे में था। उसका एक बेटा बहू और पत्नी समेत दो बेटी और दामाद होली त्यौहार मनाने आए हुए थे, घर पर नशे की हालत में पहुंचने पर उसकी पत्नी ने उसे चुपचाप सोने के लिए कहने लगी लेकिन उसके बावजूद भी नशे में बुजुर्ग बड़बड़ता रहा उसे मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था। कुछ देर बाद वह अंदर घर के परछी पर गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बांगो थाना प्रभारी लक्षमण खूंटे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बुजुर्ग ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया है यह अभी जांच का विषय है।

जांजगीर चांपा में भाई ने की बड़े भाई की हत्या
जांजगीर चांपा जिले में घरेलू विवाद को लेकर समीर सूर्यवंशी ने अपने बड़े भाई राजू सूर्यवंशी को पीटकर गंभीर रूप से घायल दिया। जिला अस्पलत में उपचार के लिए ले जाया गया जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। राजू सूर्यवंशी की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी समीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
बुधवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही आरोपी समीर सूर्यवंशी उम्र 22 साल को उसके घर से पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कि गई, इस दौरान अपने भाई राजू सूर्यवंशी की हत्या करना बताया और घटना में प्रयुक्त लोहे के तवा को भी बरामद किया गया है। आरोपी पर हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है आरोपी समीर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

Om Prakash Verma March 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: तेज धूप के साथ बढ़ी गर्मी, दो-चार दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा
Next Article कांग्रेस को एक और झटका! देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी पार्टी कांग्रेस को एक और झटका! देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी पार्टी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?