ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल पंप पर खड़ी हाइवा चुरा ले गया शातिर, 24 घंटे में पुलिस के हाथ आया चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

पेट्रोल पंप पर खड़ी हाइवा चुरा ले गया शातिर, 24 घंटे में पुलिस के हाथ आया चोर

By Mohan Rao
Published: September 11, 2023
Share
हाइवा चोर पकड़ाया
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में पेट्रोलपंप पर खड़ी हाइवा चुराने वाले चोर को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाइवा चुराने के बाद पाटन होते हुए धमतरी भाग रहा था। सीसी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने चोरी की हाइवा कीमती 40 लाख रुपए बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें हुडको निवासी रंजित स्वाई ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि हाईवा क्रमांक सीजी 07 बी वाय 5841 को उसके चालक ने 9 सितंबर की शाम को मित्तल राज पेट्रोल पंप मुड़पार में खडी किया। दूसरे दिन जाकर देखा तो हाइवा वहां नहीं थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुरा ले गया था। शिकायत के बाद उतई पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान उतई पुलिस ने सबसे पहले पेट्रोल पंप मुड़पार का सीसी टीवी फुटेज देखा। फुटेज में संदेही के पेट्रोल पंप के आसपास घूमते नजर आया। कुछ देर बाद ट्रक का वहां से गायब मिला। सीसी टीवी फुटेज में मुवमेंटट के आधार पर ट्रक का पाटन की ओर ले जाना देखा गया। मुखबीर ने बताया कि हाइवा धमतरी रोड की ओर देखी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम कुरुद पहुंची। यहां ग्राम डहीडीह में सीसी टीवी फुटेज में देखे गये हुलिया के व्यक्ति हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसने चोरी की हाइवा को नाला के किनारे छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी नागेश यादव निशानदेही पर हाईवा क्रमांक सीजी 07 बी वाय 5841 को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । आरोपी पहले भी दुर्ग जिले के थाना भिलाई भट्ठी, रानीतराई, जामगांव आर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी मामले में जेल जा चुका है।

शातिर चोर पकड़ाया, लाखों के जेवर बरामद
इधर चोरी के एक और मामले में मोहन नगर पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने 30 अगस्त को साई नगर उरला निवासी टोपेश कुमार साहू के घर पर चोरी की थी। इन दोनों ने इनके घर से डेल कंपनी का लैपटाप, चोट कंपनी का स्पीकर फिलीप्स कंपनी का ट्रिमर तथा घर के आलमारी में रखे एक नग सोने का नेकलेस, चांदी का पायजब एक जोड़ी, बच्चे का सोने का एक नग चीन, बच्चे का चांदी का पायल एक जोडी, सोने का कान का लटकन एक जोडी, एक नग सोने का मंगलसूत्र, पूजा कमरे में रखा कांसे का मूर्ति, बच्चे का ब्लू कलर का बैग तथा नगदी रकम करीबन 10,000 आदि चुरा लिया था।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने टीम बनाकर अलग-अलग जगहों का सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही कमल ठाकुर निवासी ओम नगर उरला व नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इन दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस चोरी का लगभग 3 लाख रुपए का सामान बरामद किया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव थाना प्रभारी, एएसआई प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार भीमटे, रमेश शर्मा, उत्तम सोनी, आरक्षक क्रान्ति शर्मा एवं आशीष साहू विशेष भूमिका रहीं।

अवैध अतिक्रमण कर व्यापार करने वालों को निगम की चेतावनी, पावर हाउस में की गई जब्ती की कार्रवाई
भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
दुर्ग हटिया और बिलासपुर इंटर सिटी रद्द, विशाखापटनम जाने वाली यह ट्रेन भी कैंसिल
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन, रायपुर में चल रहा था इलाज… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताया शोक
राम वन गमन पथ हो रहा सुसज्जित, चंपारण में स्थापित होगी श्रीराम की प्रतिमा, सीएम बघेल ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुआ अनोखा संग्रहालय, एंटिक समान की जगह सजे हैं बच्चों के खिलौने
Next Article 9वीं के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, टाई का फंदा बनाकर खिड़की से लटका.. जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?