ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल
October 12, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
October 12, 2026
परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
October 12, 2026
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती

By Poonam Patel Published October 12, 2026
Share
परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
SHARE

रायपुर। मेहनत करने वाले आदिवासी किसान परिवार की महिला की एक सोच से अब उनका पारंपरिक कार्य उनके परिवार का मुख्य व्यवसाय बन गया है। साधारण श्रमिक परिवार की महिला को बिहान की मदद ने एक सफल कृषि व्यवसायी बना दिया है। बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अपनी पारंपरिक आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इसी का प्रेरणादायक उदाहरण हैं कोरिया जिले के ग्राम फूलपुर की पद्मावती, जिन्होंने बकरी पालन जैसी पारंपरिक आजीविका गतिविधि को आय के मजबूत साधन के रूप में विकसित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने का काम किया है। पद्मावती अब दर्जनों बकरियों का शेड संचालित कर रही हैं और इससे उनकी निश्चित आय हो रही है। उनके परिवार का मूल कार्य अब उनके व्यवसाय और आय का साधन बन गया है।

बदलाव का दौर

पद्मावती के जीवन में आर्थिक बदलाव की शुरुआत ओम शुभम महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत समूह के माध्यम से उन्हें बचत, वित्तीय सहयोग और आजीविका संवर्धन के अवसर प्राप्त हुए। उन्होंने समूह से अस्सी हजार रूपए का ऋण प्राप्त कर अपनी पारंपरिक बकरी पालन गतिविधि को व्यवसाय की तरह आगे बढ़ाया। उन्होंने अपनी मेहनत और पशुपालन संबंधी अनुभव का उपयोग करते हुए इस गतिविधि को अधिक व्यवस्थित एवं आयमूलक बनाया। अब यह कार्य करते हुए वह अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं।

निश्चित आय से निश्चिंतता

आज पद्मावती की कुल वार्षिक आय लगभग दो लाख रूपए तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, पारंपरिक कौशल और समूह से प्राप्त आर्थिक सहयोग का सकारात्मक परिणाम है। पहले जहां सीमित संसाधनों के कारण बकरी पालन का विस्तार चुनौतीपूर्ण था, वहीं आज यही गतिविधि उनके परिवार की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बन गई है।

आर्थिक प्रगति से बदला माहौल

पारंपरिक पशुपालन से आर्थिक प्रगति करने वाली पद्मावती के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। स्वयं की आजीविका को सुदृढ़ करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है तथा परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण हुई है। पद्मावती कहती हैं कि मन का काम शुरू हो गया है और अब कोई चिंता नहीं है। पद्मावती की सफलता यह दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाओं की पारंपरिक आजीविका गतिविधियां भी उचित वित्तीय सहयोग, मेहनत और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से आर्थिक समृद्धि का आधार बन सकती हैं।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका

Poonam Patel October 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
Next Article राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?